Budget 2022: वित्त मंत्री के एलान में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, यहां जानिए
ये आजाद भारत का 75 वां और निर्मला सीतरमण का चौथा बजट था। इस बजट में मध्यम वर्ग एक बार फिर खाली हाथ ही रहा है। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट लोकसभा में पेश किया। इस बजट में युवाओं को 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। वहीं एक साल के अंदर गरीबों के लिए पूरे देश में 80 लाख किफायती मकान बनाए जाएंगे। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है। जानिए बजट में आम आदमी को कहां-कहां मिली राहत और कहां जेब हुई ढीली...
क्या महंगा और क्या सस्ता
- कपड़ा, चमड़े का सामान होगा सस्ता
- मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
- हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी
- खेती का सामान सस्ता होगा
- पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
- विदेशी मशीनें सस्ती होंगी
- इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे
- जूते-चप्पल सस्ते होंगे
- आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे
- छाते महंगे होंगे
- स्टील सस्ती होगी
- बटन, पैकेजिंग बॉक्स सस्ता होगा
- बिना ब्लेंडिंग वाला फ्यूल महंगा होगा
- कैपिटल गुड्स महंगे होंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.