{"_id":"5d1f0ed38ebc3e3cb5447030","slug":"budget-2019-government-will-resume-strategic-disinvestment-proposal-in-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: एयर इंडिया में रणनीतिक विनिवेश के प्रस्ताव को फिर से शुरू करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट 2019: एयर इंडिया में रणनीतिक विनिवेश के प्रस्ताव को फिर से शुरू करेगी सरकार
Fri, 05 Jul 2019 02:18 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में 2019-20 का केन्द्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने 2019-20 के दौरान 1,05,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू किया जाएगा और सरकार निजी क्षेत्र द्वारा सहभागिता के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का प्रस्ताव देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार गैर-वित्तीय सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश नीति को जारी रखेगी। सरकार 51 प्रतिशत हिस्सेदारी को बनाए रखेगी। ऐसे उद्यमों पर अलग-अलग विचार किया जाएगा, जहां सरकार की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से कम हो जाती है और सरकार नियंत्रण बनाए रखना चाहती है।
सरकार ने 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी की वर्तमान नीति में भी संशोधन का फैसला लिया है। इसके लिए 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में सरकार नियंत्रित संस्थाओं की हिस्सेदारी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ चयनित केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का रणनीतिक विनिवेश सरकार की प्राथमिकता बनी रहेगी। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की रणनीतिक बिक्री करेगी और गैर-वित्तीय क्षेत्र में लोक-उद्यमों को मजबूती प्रदान करेगी।