फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP will contest in UP election independently: Naseemuddin

अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा: नसीमुद्दीन

Sun, 10 Jul 2016 05:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
BSP will contest in UP election independently: Naseemuddin
बसपा प्रतीक

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। बसपा किसी से पार्टी से चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी में जो कचरा था, वो निकल गया। कचरा निकलने से बसपा अब और मजबूत हो गई है। 

विज्ञापन


नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को रामपुर में बसपा विधायक यूसुफ अली की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसा कचरा निकल जाने से पार्टी और मजबूत हो गई। मौर्य पैसा लेने का जो आरोप लगा रहे हैं, वो सरासर गलत है।
विज्ञापन


पहले वह खुद यह बताएं कि उनसे कितना पैसा लिया गया है? नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और भाजपा मिलकर चार साल में प्रदेश में 400 से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे करा चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां प्रदेश में बड़ों दंगों को साजिश रच रही हैं। प्रदेश की जनता को इन दोनों ही पार्टियों से सर्तक रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed