फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP supremo mayawati close aide Satish Mishra assets grew 20-fold in 6 yrs

ट्रैक्टर से मर्सिडीज तक, कैसे बदले मायावती के खासमखास सतीश मिश्रा के दिन

Mon, 30 May 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo mayawati close aide Satish Mishra assets grew 20-fold in 6 yrs
सतीश मिश्रा - फोटो : getty
बहुजन समाज पार्टी ने सतीश चंद मिश्रा को राज्‍यसभा का उम्‍मीदवार बनाया है। उन्होंने शनिवार को हलफनामा दाखिल कर अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया, जिसके मुताबिक 2010 के बाद से उनकी चल-अचल संपत्ति में 20 गुना बढ़ोतरी हुई है। मिश्रा की चल संपत्ति पिछले 6 साल में 13 गुना, जबकि अचल संपत्ति में 7 गुना बढ़ गई है।  
विज्ञापन


हलफनामे के मुताबिक, इस समय  उनके पास 35 करोड़ की चल संपत्ति है, जो कि 2010 तुलना में 13 गुना अधिक है। 6 साल पहले उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 2.5 करोड़ बताई थी। नए हलफनामे में उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उनके पास दो मर्सिडीज कार हैं, जबकि पिछली बार उन्होंने बताया था कि उनके पास होंडा, टोयोटा कार और एक ट्रैक्टर भी है।  
विज्ञापन


मायावती के बेहद करीबी माने जाने वाले मिश्रा की अचल संपत्ति 2010 में 9.18 कऱोड़ थी, जो 2016 में  बढ़कर 68.66 हो गई। कुल संपत्ति की बात करें तो 6 साल पहले यह 11.68 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 103.66 करोड़ रुपए हो गई है। सतीश मिश्रा की ही तरह उनकी पत्नी कल्‍पना की संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। 2010 में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, दोनों की कुल संपत्ति 19.94 करोड़ थी, जो बढ़कर 192.81 करोड़ रुपए हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रा के पास नोएडा के सेक्टर 15-A में एक आवास भी है, साथ ही उनके पास सुंदर नगर, नई दिल्‍ली में एक आवासीय इमारत भी है। पत्‍नी कल्‍पना मिश्रा के पास 2010 में कल्‍पना के पास 1.94 करोड़ रुपए की चल संपत्ति थी, लेकिन छह साल बाद यह बढ़कर 25 करोड़ रुपए हो गई है। उनके पास 2010 में 3.2 किलो गहने थे, जो अब बढ़कर 4.2 किलो हो गए हैं। कल्‍पना की अचल संपत्ति की बात करें तो 2010 में यह 6.32 करोड़ रुपए थी, जो कि अब बढ़कर 64.15 करोड़ रुपए हो गई है। 


कल्‍पना के पास कुल 89.15 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सतीश चंद्र मिश्रा और उनकी पत्‍नी की संपत्ति मिला दें तो कुल संपत्ति 192.81 करोड़ रुपए हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed