फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP rebel MLA will give positive response to BJP in UP election 

अमर उजाला पोल: बसपा के नेताओं को पार्टी में शामिल करने से बीजेपी को होगा लाभ

Mon, 29 Aug 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
BSP rebel MLA will give positive response to BJP in UP election 
- फोटो : amar ujala

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने यूपी के आजमगढ़ में  रैली की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पूर्वांचल की बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है? क्या यहां के कारखाने शुरू हुए हो गए हैं। गोरखपुर में बंद पड़े कारखाने मोदी सरकार अब याद आए हैं, जब चुनाव में सिर्फ कुछ महीने बाकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इन्होंने अपने वायदों के मुताबिक दस प्रतिशत भी काम नहीं किए हैं।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि बीएसपी के रिजेक्टेड माल को माला पहनाते हैं अमित शाह। बीएसपी के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल में पाठकों से उनकी राय जाननी चाही। पोल का प्रश्न था- बीएसपी के नेताओं को पार्टी में शामिल करने से क्या बीजेपी को यूपी विधानसभा चुनाव में लाभ होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां इससे बीजेपी को लाभ होगा, दूसरा- नहीं और तीसरा- कुछ नहीं सह सकते। कुल 5,396 पाठकों ने ऑनलाइन पोल में वोट किया। जिसमें सबसे अधिक 52.95 फीसद यानी 2,887 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना। इनका मानना है कि बीएसपी नेताओं को पार्टी में शामिल करने से बीजेपी को फायदा होगा। जबकि 44.24 फीसद यानि 2,387 लोगों का यह मानना नहीं है। 2.82 फीसद यानि 152 लोगों का मानना है, कुछ कह नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed