फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP chief in Badayun took a saffron image of Baba Saheb

यूपी: बाबा साहब की मूर्ति पर पहले चढ़ाया भगवा रंग, हंगामे के बाद फिर किया गया नीला

Tue, 10 Apr 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
BSP chief in Badayun took a saffron image of Baba Saheb
baba saheb

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर भी अब भगवा हो गए हैं। रविवार को यूपी के बदायूं में आंबेडकर की जिस नई प्रतिमा का अनावरण किया गया वह भगवा है। खुद बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने इसका अनावरण किया था। इसको लेकर शहर में चर्चा है। 

विज्ञापन


गौतम का कहना है कि प्रतिमा का रंग भगवा नहीं है, बल्कि भगवान बुद्ध के वस्त्र जैसा है। शुक्रवार की रात ग्राम दुगरैय्या के पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया था। 
विज्ञापन


हालांकि जब इस मामले पर विवाद हुआ को बीएसपी नेता हिमेंद्र गौतम ने बाबा साहब की प्रतिमा को दोबारा नीले रंग से रंग दिया। आपको बता दें कि बदायूं-बरेली जाम करने की कोशिश की गई थी। दुगरैय्या निवासी कालीचरण की तहरीर पर दलित नरेश पुत्र इंद्रजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पार्क में आंबेडकर की नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरगांव थाने के एसओ प्रदीप कुमार यादव ने अपने एक परिचित सिपाही के जरिये आगरा से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा मंगाई। प्रतिमा स्थापित करने से पहले बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को दिखाई गई जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed