फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Wives Welfare Association of Kolkata took initiative to bring light into lives of underprivileged childre

नर सेवा ही नारायण सेवा: वंचितों को मिला जब 'बावा' का स्नेहिल स्पर्श; झूम उठा बचपन, खिल उठे चहरे

Sat, 14 Sep 2024 05:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 05:26 AM IST
सार

'बावा' पूर्वी कमान ने कोलकाता के हेस्टिंग्स आश्रय में कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। तपती गर्मी में जब वंचितों बच्चों के सिर पर ममतामयी स्नेहिल स्पर्श मिला। ममता की स्नेहिल छांव में वंचितों का बचपन झूम उठा और
चेहरे खुशी के मारे खिल उठे। इसलिए भी शायद कहा जाता है, 'नर सेवा ही, नारायण सेवा है'।

विज्ञापन
BSF Wives Welfare Association of Kolkata took initiative to bring light into lives of underprivileged childre
बच्चों को जलपान वितरित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचपन को अगर एक शब्द में परिभाषित करना हो तो कह सकते हैं, बचपन यानी मौज-मस्ती। इसके सिवाय और कुछ नहीं। बच्चे तो बच्चे होते हैं...बच्चों की न कोई जात होती है न ही कोई धर्म। वे तो स्वच्छंद, खिलंदड़ होते हैं। मस्त मौला...खूब खेलना और खुद मस्ती करना। लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि क्या सभी बच्चों की बचपन ऐसे गुजरती है...।  उत्तर मिलेगा शायद नहीं...। इसलिए ऐसे वंचित बच्चों के जीवन में थोड़ी मस्ती, थोड़ी खुशी और शिक्षा की रोशनी को जगाने का बीड़ा उठाया है, 'बावा' यानी बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने। 

विज्ञापन

BSF Wives Welfare Association of Kolkata took initiative to bring light into lives of underprivileged childre
बच्चों को जलपान वितरित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में शुक्रवार को 'बावा' पूर्वी कमान ने कोलकाता के हेस्टिंग्स आश्रय में कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। तपती गर्मी में जब वंचितों बच्चों के सिर पर ममतामयी स्नेहिल स्पर्श मिला। ममता की स्नेहिल छांव में वंचितों का बचपन झूम उठा और
चेहरे खुशी के मारे खिल उठे। इसलिए भी शायद कहा जाता है, 'नर सेवा ही, नारायण सेवा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSF Wives Welfare Association of Kolkata took initiative to bring light into lives of underprivileged childre
बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर की मदद
बीएसएफ के पूर्वी कमान के प्रवक्ता संजय गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (बावा) द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कल्याणकारी गतिविधियों के अपने संकल्प को ध्यान में रखते हुए, कोलकाता के हास्टिंग्स शेल्टर एरिया में एक समुदाय कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बावा पूर्वी कमान की प्रमुख डॉ. प्रेमा गांधी ने किया। इसका उद्देश्य है आश्रय गृह के निवासियों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर उनकी सहायता करना। इस दौरान बावा के सदस्यों ने आश्रय गृह के निवासियों को पका हुआ गर्म भोजन, कपड़े, राशन और स्टेशनरी इत्यादि का वितरण किया, ताकि उनकी तत्कालिक ज़रूरतें पूरी की जा सके। डॉ. प्रेमा गांधी, जो वंचितों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रही हैं, ने अन्य बीएसएफ बावा सदस्यों के साथ मिलकर ज़रूरतमंद लोगों को सामान वितरित किया।

विज्ञापन

BSF Wives Welfare Association of Kolkata took initiative to bring light into lives of underprivileged childre
बच्चों को सेना की जीप में बैठाकर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा तोड़ सकती है गरीबी का चक्रः गांधी
गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का एक मुख्य पहलू शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना था। डॉ. प्रेमा गांधी और बावा के सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से माता-पिता और बच्चों से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रेरित किया कि कैसे शिक्षा गरीबी के चक्र को तोड़ने और परिवारों के सामाजिक उत्थान में योगदान देने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाती है। बावा के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।

बच्चों को मिला जिप्सी में सवारी का मौका
बावा पूर्वी कमान न केवल ज़रूरतमंद लोगों की ज़रूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि सामाजिक बदलाव भी ला रही है। आश्रय गृह को साफ-सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा, बच्चों को शिक्षित करने और आश्रय गृह को आज की जरूरतों के हिसाब से विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। साथ ही आश्रय गृह के बच्चो को जिप्सी की सवारी भी कराई गई जिसका उन्होंने आनंद लिया। बीएसएफ बावा पूर्वी कमान की इस मानवीय और दयालु पहल ने वंचित बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में आशा की किरण जगाई है और सकारात्मक बदलाव लाए हैं। आश्रय गृह के सदस्यों ने बावा के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed