फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF seizes huge quantity of Phensedyl and Ganja at border in South Bengal Frontier

BSF: तस्करों के खिलाफ बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, सीमा पर भारी मात्रा में फेंसेडिल और गांजा जब्त

Sun, 27 Nov 2022 08:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Nov 2022 08:10 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर तैनात 107वीं वाहिनी की सीमा चौकी मुस्तफापुर के जवानों ने इलाके से 16.5 किलो गांजा जब्त किया। इसके अलावा, कुछ अन्य सीमा चौकियों के जवानों ने तस्करी को विफल करते हुए कुल 766 बोतल फेंसेडील जब्त की।
 

विज्ञापन
BSF seizes huge quantity of Phensedyl and Ganja at border in South Bengal Frontier
बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर तैनात (नदिया, उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद) जवानों ने तस्करों के इरादों को नाकाम कर दिया है। यहां बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में फेंसेडिल और गांजा जब्त किया। दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर तैनात 107वीं वाहिनी की सीमा चौकी मुस्तफापुर के जवानों ने इलाके से 16.5 किलो गांजा जब्त किया।

विज्ञापन


वहीं अन्य घटनाओं में सीमा चौकी दोबरपारा, 158 वीं वाहिनी, आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी, सीमा चौकी टिकलीचर, 35वीं वाहिनी और सीमा चौकी मेघना, 141वीं वाहिनी के जवानों ने तस्करी को विफल करते हुए कुल 766 बोतल फेंसेडील जब्त की। जब्त की गई सभी फेंसेडील बोतलों की अनुमानित कीमत 1,57,268  रुपए है।
विज्ञापन


जब्त किए गए सामान को पुलिस थाना बगदाह, कस्टम ऑफिस पेट्रापोल, पुलिस थाना भगवानगोला और हुगलबेरिया को सौंप दिया गया। दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया की बीएसएफ के जवान सदैव सीमा पर सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी को करते हैं, जिसके कारण तस्करों को उनके गैर इरादतन कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा, तस्करों को पकड़ने के लिए बीएसएफ और स्थानीय पुलिस दोनों साथ मिलकर प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed