फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF players who brought glory to the country were honoured and got out of turn promotion

BSF: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले बीएसएफ खिलाड़ियों का सम्मान, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Fri, 18 Jul 2025 09:36 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता और विश्व वुशु चैंपियनशिप सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त कीं हैं।

विज्ञापन
BSF players who brought glory to the country were honoured and got out of turn promotion
बीएसएफ ने सम्मानित किए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेजोड़ प्रदर्शन कर बल और देश के लिए पदक बटोरने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता और विश्व वुशु चैंपियनशिप सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त कीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बल महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने बल के वरिष्ठ अधिकारियों और कार्मिकों की उपस्थिति में विशिष्ट प्रतिभा के धनी बल खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह का विशेष आकर्षण, बल की केंद्रीय वुशु टीम के आरक्षक अनुज को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आउट ऑफ़ टर्न, आरक्षक से मुख्य आरक्षक के पद पर प्रोन्नत किया जाना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि अनुज ने अप्रैल 2025 में चीन के जियांगयिन में आयोजित 10वें सांडा विश्व कप में रजत पदक जीत कर, बल और देश, दोनों को ही गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके असाधारण प्रदर्शन के सम्मान में उन्हें आरक्षक से मुख्य आरक्षक पद पर, आउट ऑफ़ टर्न, प्रोन्नत किया जाना एक दुर्लभ सम्मान है, जो बल में लगभग 21 वर्षों के बाद दिया गया है। यह असाधारण पुरस्कार, असाधारण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता देने के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 



साथ ही यह सभी खेल कर्मियों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने हेतु सशक्त प्रेरणा भी प्रदान करता है। निशानेबाजी में, बीएसएफ निशानेबाजों की टीम ने, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 2024 में पुरुषों के लिए सर्वश्रेष्ठ राइफल ट्रॉफी और महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ राइफल ट्रॉफी के साथ-साथ ओवरऑल महिला चैम्पियनशिप जीतकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने, न केवल बल को गौरवान्वित किया, बल्कि राष्ट्रीय मंचों पर बीएसएफ निशानेबाजों द्वारा बनाए गए उत्कृष्टता के उच्च मानकों को भी प्रदर्शित किया।

सीमा सुरक्षा बल की टीम ने हाल ही में अमेरिका के अलबामा में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों में 38 स्वर्ण पदकों सहित कुल 74 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल आयोजनों में सीमा सुरक्षा बल द्वारा अब तक की सर्वोच्च पदक संख्या है। इसके अलावा, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने वाले और विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतने वाले कर्मियों को भी उनके समर्पण और उत्कृष्ट खेल की मान्यतस्वरूप नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में न केवल हमारे खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि प्रतिभा और कड़ी मेहनत को पहचानने के महत्व पर भी ज़ोर दिया गया। आरक्षक अनुज की पदोन्नति इस बात का उदाहरण है कि कैसे असाधारण प्रदर्शनों को उचित सम्मान दिया जाता है। यह सभी कर्मियों को, और अधिक प्रयास करने, नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और वैश्विक खेल मंच पर बल और राष्ट्र के गौरवशाली प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
BSF players who brought glory to the country were honoured and got out of turn promotion
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed