फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF patrol team will get anti drone guns on the Pak border will target the drone from two and a half kilometers away

BSF: पाक सीमा पर बीएसएफ गश्ती दल को मिलेंगी ड्रोन भेदी बंदूकें, ढाई किलोमीटर दूर से ही ड्रोन पर लगाएंगी निशाना

Mon, 24 Jan 2022 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 10:41 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजा है। साथ ही उन्होंने इस बाबत विक्रेताओं और उत्पादकों से ड्रोन भेदी बंदूकों की आपूर्ति कराने के संबंध में विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
BSF patrol team will get anti drone guns on the Pak border will target the drone from two and a half kilometers away
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए बहुत जल्द ड्रोन भेदी बंदूकें खरीदने की तैयारी कर रहा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजा है। साथ ही उन्होंने इस बाबत विक्रेताओं और उत्पादकों से ड्रोन भेदी बंदूकों की आपूर्ति कराने के संबंध में विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान से लगे सीमावर्ती इलाकों में गश्ती दल के लिए ड्रोन भेदी बंदूकें बेहद उपयोगी साबित होंगी। क्योंकि कई बार भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी ड्रोन को देखने के बावजूद गश्त दल ज्यादा कुछ कर नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


अधिकारी का कहना है, ड्रोन भेदी बंदूकें, हाथ से चलने वाली, हल्की, दिन व रात के समय उपयोगी होनी चाहिए। यह मानव रहित वायुयान सिस्टम की तरह हल्का और किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम हो। ड्रोन भेदी सिस्टम को एक हाथ या फिर दोनों हाथों से आसानी संचालित होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय को भेजे गए बीएसएफ के दस्तावेज के मुताबिक, ‘ड्रोन भेदी सिस्टम, आकाश में दिखाई देने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु के 10 सेकेंड के अंदर, तमाम सिग्नल काट कर, जमीन पर उतार सकने में समर्थ हो।’ बीएसएफ के प्रस्ताव के मुताबिक, ड्रोन भेदी बंदूक ढाई किलोमीटर दूर से ही हवा में उड़ने वाली वस्तु के संचालन को रोक सके। इस साल पाकिस्तान से लगी पंजाब की सीमा पर करीब 60 ड्रोन देखे गए। जम्मू-कश्मीर में भी पाकिस्तान की तरफ से कई बार ड्रोन के माध्यम से विस्फोटक सामग्री गिराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed