फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF patrol team of 145 Bn BSF Sector Panisagar Tripura came under indiscriminate firing by suspected NLFT BM

BSF: त्रिपुरा के पानीसागर सेक्टर में बीएसएफ पेट्रोल टीम पर फायरिंग, एक जवान शहीद

Fri, 19 Aug 2022 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Aug 2022 06:28 PM IST
सार

बीएसएफ के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एचसी गिरिजेश कुमार उड्डेय को गोलियां लगीं। उन्हें तत्काल अगरतला लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
BSF patrol team of 145 Bn BSF Sector Panisagar Tripura came under indiscriminate firing by suspected NLFT BM
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार सुबह आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर घात लगाकर किए गए हमले में घायल एक जवान की मौत हो गई। मृतक बीएसएफ जवान की पहचान 53 वर्षीय गिरिजेश कुमार उड्डेय के रूप में हुई है। उदय बीएसएफ की 145वीं बटालियन में हवलदार थे। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इलाज के लिए अगरतला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उसके शरीर के कई हिस्सों में चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस बीच जानकारी मिली है कि हमला एनएलएफटी के बिस्वा मोहन देबबर्मा समूह ने किया था। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उत्तरी त्रिपुरा जिले के आनंदबाजार थाना क्षेत्र के शिमनापुर सीमा चौकी (बीओपी) में तैनात बीएसएफ के जवानों पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह बीओपी-2 के बीएसएफ के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे, तभी अचानक आतंकियों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी बांग्लादेश में अपने ठिकाने की ओर भाग गए। 

उत्तर त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एक बड़ी पुलिस टीम के समर्थन में घटना स्थल पर पहुंचे। बीएसएफ के डीआईजी भी हेलीकॉप्टर से घटना स्थल पर पहुंचे। बीएसएफ ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


बंगाल में दो संदिग्ध गिरफ्तार
बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स ने भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा के साथ कथित संलिप्तता के लिए दो बदमाशों को हिरासत में लिया। गिरफ्तारियां बारासात के सासन थाना क्षेत्र से की गईं। आरोपियों की पहचान अब्दुर रकीब सरकार और काजी अहसन उल्लाह के रूप में हुई है। उनके कब्जे से देशद्रोही दस्तावेज भी जब्त किए। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed