फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF official website discovered hosting files infected with malware and sending fake emails

BSF की वेबसाइट पर हुआ मालवेयर का हमला, वायरस लोगों को भेज रहा झूठे ईमेल्स

Sun, 08 Apr 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
BSF official website discovered hosting files infected with malware and sending fake emails
सांकेतिक तस्वीर

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की आधिकारिक वेबसाइट में कुछ ऐसी फाइले मिली हैं जिसमें मालवेयर मौजूद हैं। इसी वजह से बीएसएफ डॉट जीओवी डॉट इन फिलहाल के लिए बंद है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि वेबसाइट पिछले एक महीने से सुरक्षा लेखापरीक्षा के अंतर्गत है। भारत के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने पाया कि यह मालवेयर फाइलें मुंबई के सूनाइटेड सर्विसिज क्लब की ओर से नकली ईमेल्स भेजने में सक्षम हैं। यह क्लब सैन्य अधिकारी और प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए कार्य करता है। 

विज्ञापन


इस पैरामिलिट्री की दूसरी वेबसाइट बीएसएफ डॉट निक डॉट इन सामान्य रूप से काम कर रही है। मालवेयर समस्या का पता सार्वजनिक तौर पर तब चला जब मालवेयर हंटर टीम जोकि वैश्विक स्तर पर सुरक्षा कर्मियों और शोधकर्ताओं के साथ मिलकर मालवेयर का निदान करते हैं, उसने ट्वीट किया। यह ग्रुप सक्रिय तौर पर मालवेयर का विश्लेषण और निदान करता है। यूके बेस्ड सुरक्षा शोधकर्ता ब्रायन कैमबेल ने जब बीएसएफ की बेबसाइट को जांचने के बाद ट्वीट कर बताया कि इसमें कई सारे मालवेयर मौजूद हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि संगठन को इन दिक्कतों के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा- पिछले 30-40 दिनों से वेबसाइट सुरक्षा ऑडिट के अंदर है। इस मामले के संबंधित अधिकारी वेबसाइट के विभिन्न तत्वों का अध्ययन कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वेबसाइट इस तरह से क्यों व्यवहार कर रही है। मालवेयर हंटर टीम ने ट्वीट कर कहा- उसे बीएसएफ की वेबसाइट में जो मालवेयर मिला है उसका नाम सॉकेट प्लेयर है। उसने इससे पहले कभी यह मालवेयर नहीं देखा था। वर्तमान में सॉकेट प्लेयर सैंपल के बारे में हम जो भी जानते हैं वह या तो बीएसएफ की वेबसाइट पर देखा जा रहा है या उसके जरिए डाउनलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed