फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF foiled illegal migration in india from bangladesh with fake aadhar card

BSF: बांग्लादेश में 1000 टके में बन रहे आधार कार्ड, 4000 में बॉर्डर पार, बीएसएफ ने यूं विफल की घुसपैठ

Wed, 16 Oct 2024 03:44 PM IST
नितिन गौतम डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

चारों बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ करने पर पता चला है कि उन्होंने बांग्लादेश के राजशाही के गोदागरी उप-जिले में स्थित एक बांग्लादेशी दलाल के माध्यम से नकली भारतीय आधार कार्ड खरीदे थे।

विज्ञापन
BSF foiled illegal migration in india from bangladesh with fake aadhar card
बीएसएफ की पकड़ में बांग्लादेशी घुसपैठिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ कराने का धंधा चल रहा है। भारतीय सीमा में प्रवेश कराने का यह धंधा कोई ज्यादा महंगा नहीं है। जिन लोगों को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश कराना है, उनके दस्तावेज भी बांग्लादेश में ही तैयार कराए जा रहे हैं। बांग्लादेश में 1000 टके में नकली भारतीय आधार कार्ड तैयार हो जाता है। इसके बाद मात्र 4000 रुपये में बॉर्डर पार कराने की गारंटी दे देते हैं। सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' ने अपनी सतर्कता से एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया है। एक अहम ऑपरेशन में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 73वीं बीएसएफ की बटालियन के सतर्क जवानों ने मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने ऐसे रोकी अवैध घुसपैठ
सीमा सुरक्षा बल के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ का प्रयास हो रहा था। बीएसएफ जवानों ने मंगलवार को कथित तौर पर चेन्नई जाने के इरादे से फर्जी आधार कार्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। इसके अतिरिक्त, उन्हें प्रवेश कराने की सुविधा प्रदान करने वाले एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया है। बामनाबाद सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। पांच व्यक्ति बांग्लादेश से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए, सतर्क बीएसएफ जवानों ने अलार्म बजाया। वे उन्हें चेतावनी देते हुए घुसपैठियों की ओर बढ़े। घुसपैठियों ने इसका विरोध किया और भारतीय क्षेत्र में जबरन घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन


सिर्फ चार हजार टका में बांग्लादेश में बन रहा फर्जी आधार कार्ड
बीएसएफ जवानों ने इसका कड़ा जवाब दिया। इसके चलते घुसपैठिए तितर-बितर हो गए। वे इधर उधर छिपने का प्रयास करने लगे। सभी घुसपैठिए निकट पड़े घास के एक ढेर में छिप गए। त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की मदद से सभी पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की पूछताछ के लिए बामनाबाद सीमा चौकी ले जाया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि उन पांचों में से एक भारतीय दलाल था। बाकी चार अवैध बांग्लादेशी नागरिक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय तस्कर ने कबूल किया है कि वह बांग्लादेशियों को भारतीय क्षेत्र में घुसने में मदद करने के लिए 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आया था। भारत में सफल प्रवेश पर उन्हें प्रति बांग्लादेशी नागरिक 4000 रुपये देने का वादा किया गया था। चारों बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ करने पर पता चला है कि उन्होंने बांग्लादेश के राजशाही के गोदागरी उप-जिले में स्थित एक बांग्लादेशी दलाल के माध्यम से नकली भारतीय आधार कार्ड खरीदे थे। नकली दस्तावेजों के लिए 1000 प्रति व्यक्ति, बांग्लादेशी टका का भुगतान किया गया। 


चेन्नई जाने वाले घुसपैठिए
गोदागरी के रहने वाले गिरफ्तार बांग्लादेशियों ने मजदूरी के काम के लिए चेन्नई की यात्रा करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन, रानीनगर को सौंप दिया गया है। सफल ऑपरेशन के बारे में बताते हुए बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी और जनसंपर्क अधिकारी एनके पांडे ने कहा, यह ऑपरेशन देश की सीमाओं की सुरक्षा में हमारे सैनिकों की दृढ़ सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का एक प्रमाण है। फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन बीएसएफ ऐसी गतिविधियों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता हमारी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह सफल रोकथाम उसी दिशा में एक कदम है।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed