फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF dismisses reports of BGB taking control of Indian territory

India-Bangladesh: 'भारत की एक इंच जमीन पर भी नहीं किया कब्जा', BSF ने बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट खारिज की

Wed, 08 Jan 2025 12:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 12:35 AM IST
सार

बीएसएफ ने बताया कि जिस क्षेत्र का सवाल उठाया गया है, वह क्षेत्र उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के रणघाट गांव में है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) कोडलिया नदी के साथ चलती है, जिसे दोनों तरफ खंभों से सीमांकित किया गया है। 
 

विज्ञापन
BSF dismisses reports of BGB taking control of Indian territory
बीएसएफ - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने भारत की 5 किलोमीटर भूमि पर नियंत्रण कर लिया है। बीएसएफ ने इन खबरों को 'निराधार और गैर-जिम्मेदाराना' बताया। 

विज्ञापन


बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेशी मीडिया में छपी इस रिपोर्ट में 'सत्यता और योग्यता' का अभाव है। 

बीजीबी कर्मियों के गश्त शुरू करने का दावा भी खारिज किया
बीएसएफ ने बताया कि जिस क्षेत्र का सवाल उठाया गया है, वह क्षेत्र उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के रणघाट गांव में है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) कोडलिया नदी के साथ चलती है, जिसे दोनों तरफ खंभों से सीमांकित किया गया है। बीएसएफ ने उन दावों का भी खंडन किया, जिसमें कहा गया है कि बीजीबी कर्मियों ने 19 दिसंबर से क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रिपोर्टें केवल मनगढ़ंत कहानियां
बीएसएफ ने कहा कि ये रिपोर्टें केवल मनगढ़ंत कहानियां हैं। बीएसएफ और बीजीबी अपने-अपने क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का पालन कर रही हैं। बीएसएफ ने कहा कि यह क्षेत्र बिना बाड़ के है और बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा तस्करी और घुसपैठ का खतरा है। इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयासों को नगण्य स्तर तक कम किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ ने कहा, 'भारत की एक इंच भी भूमि पर समकक्ष ने कब्जा नहीं किया है और न ही किया जाएगा। बीएसएफ और बीजीबी दोनों ही 'भारत-बांग्लादेश सीमा दिशानिर्देश, 1975' के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक प्रभुत्व बनाए हुए हैं, जिससे आईबी की अखंडता बनी रहे।'

सहयोग को नुकसान पहुंच सकते हैं झूठे दावे
रिपोर्टों में इन दावों का उल्लेख 58 बीजीबी के नए कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रफीक इस्लाम के हवाले से किया गया था। बीएसएफ ने कहा, 'ऐसे झूठे और मनगढ़ंत दावे सीमा सुरक्षा बलों के बीच सहयोग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।'

मालदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम फिर शुरू: बीएसएफ
बीएसएफ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तार की बाड़ लगाने का काम शांतिपूर्ण ढंग से फिर से शुरू हो गया है। यह काम पहले कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, क्योंकि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने आपत्ति जताई थी।

मालदा के कालियाचक नंबर 3 ब्लॉक के सुकदेवपुर इलाके में यह काम सोमवार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। बीजीबी ने दावा किया था कि यह काम बांग्लादेशी क्षेत्र में किया जा रहा है। लेकिन बातचीत के जरिए यह समस्या सुलझ गई और मंगलवार को काम बिना किसी बाधा के फिर से शुरू हो गया।

गलतफहमी के कारण कमांडरों के बीच हुई गलतफहमी: एडीजी
बीएसएफ की पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रवि गांधी ने कहा, 'बाड़ लगाने का काम चल रहा है और अभी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि यह असहमति बीजीबी के जवानों और कमांडरों के बीच कुछ गलतफहमी के कारण हुई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।'


बांग्लादेशी मीडिया की खबरें निराधार: नीलोत्पल पांडे
बीएसएफ दक्षिण बंगाल के डीआईजी और प्रवक्ता नीलोत्पल कुमार पांडे ने भी इस बात की पुष्टि की कि सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने बांग्लादेशी मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बीजीबी ने भारत की सीमा पर कब्जा कर लिया है। पांडे ने कहा, 'ये खबरें पूरी तरह से निराधार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed