फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF apprehended 4 Pak fishermen and seized 10 Pak fishing boats from Harami Nalla

Pakistani Boats: बीएसएफ ने नाकाम की पाक की नापाक हरकत, दस नौकाओं के साथ चार पाकिस्तानी गिरफ्तार 

Thu, 07 Jul 2022 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 10:59 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, एक विशेष घात दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ आवाजाही देखी। इसके बाद जवान सतर्क हो गए और उन्होंने हरामी नाला के पास भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे मछुआरों को धर दबोचा।

विज्ञापन
BSF apprehended 4 Pak fishermen and seized 10 Pak fishing boats from Harami Nalla
बीएसएफ ने चार पाकिस्तानी मछुआरों को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक हरकत को एक बार फिर से नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार को गुजरात में भारतीय समुद्री सीमा पार करते हुए चार पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 10 नौकाओं को भी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया, कच्छ के 'हरामी नाला' क्षेत्र के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, नौकाओं से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, एक विशेष घात दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ आवाजाही देखी। इसके बाद जवान सतर्क हो गए और उन्होंने हरामी नाला के पास भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे मछुआरों को धर दबोचा। अधिकारियों ने बताया पूरे इलाके की तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed