{"_id":"56f4c24b4f1c1b8750f14d24","slug":"brussels-attack-jet-airways-flight-carrying-242-persons-lands-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रसेल्स में फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा जेट एयरवेज का विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रसेल्स में फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा जेट एयरवेज का विमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचे ब्रुसेल्स में फंसे भारतीय यात्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती धमाके के बाद वहां फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर जेट एयरवेज का एक विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस विमान में 28 क्रू मेंबर सहित कुल 242 यात्री सवार थे। इस विमान ने एम्स्टरडम से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के प्रवक्ता के मुताबिक विमान सुबह करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के इंदिया गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा जिसमें 214 यात्री और 28 क्रू मेंबर सवार थे। जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9w1229 जब दिल्ली में उतरा तो एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों के परिजनों के चेहरे खिल उठे। परिजनों से मिलने के बाद सभी की आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर आत्मघाती धमाकों को अंजाम दिया गया था जिसके कई लोगों की मौत हो गई थी। इन धमाकों के बाद जेट एयरवेज ने वहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एम्स्टरडम से तीन उड़ानों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इनमें से एक दिल्ली, दूसरा मुंबई और तीसरा टोरंटो के लिए सीधी उड़ाने थी जिससे से लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। हालांकि, बाद में एयरलाइन ने कुछ तकनीकी खराबियों की वजह से मुंबई की फ्लाइट को कैंसिल कर उसके यात्रियों को दिल्ली वाली फ्लाइट में भेज दिया।