{"_id":"68b50390ee59d811ea0d65a7","slug":"brs-leader-ktr-slams-congress-over-kaleshwaram-project-calls-pc-ghosh-report-trash-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: बीआरएस नेता KTR बोले- आयोग की रिपोर्ट 'कचरा', कालेश्वरम परियोजना बंद करने साजिश कर रही कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: बीआरएस नेता KTR बोले- आयोग की रिपोर्ट 'कचरा', कालेश्वरम परियोजना बंद करने साजिश कर रही कांग्रेस
Mon, 01 Sep 2025 07:53 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:53 AM IST
सार
Telangana: बीआरएस नेता केटीआर ने कालेश्वरम परियोजना पर पीसी घोष आयोग की रिपोर्ट को 'कचरा' बताया और कांग्रेस और भाजपा पर इसे बंद कराने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट झूठे आंकड़ों और राजनीति से प्रेरित है, जिसका मकसद बीआरएस और केसीआर को बदनाम करना है।
विज्ञापन
केटीआर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना पर बनी पीसी घोष आयोग की रिपोर्ट को 'कचरा' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर तेलंगाना की इस जीवनरेखा परियोजना को हमेशा के लिए बंद करने की साजिश कर रही है।
'विधानसभा में दबाई गई विपक्ष की आवाज'
राव ने गन शहीद स्मारक में बीआरएस के विधायकों के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की आवाज को दबा दिया गया। उन्होंने कहा, हमारे सदस्यों को बोलने नहीं दिया गया। यहां तक हरीश राव ने जायज मुद्दे उठाए तो मुख्यमंत्री और मंत्री चिल्लाकर उन्हें चुप करा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ऐसे पेश आ रहे ते जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
ये भी पढ़ें: शाह बोले- नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है भारत, दुनिया को दिया कड़ा संदेश
विज्ञापन
'कालेश्वरम परियोजना लाखों किसानों के लिए वरदान'
केटीआर ने कहा कि कालेश्वरम परियोजना दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना है। यह एक इंजीनियरिंग का चमत्कार है और लाखों किसानों के लिए वरदान है। उन्होंने चेतावनी दी, हम इस परियोजना को बर्बाद करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो हम जनता के बीच जाकर आंदोलन करेंगे।
'कांग्रेस ने जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए आंकड़े'
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भ्रष्टाचार की झूठी कहानी बनाने के लिए जानबूझकर आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। उन्होंने कहा, मेड़ीगड्डा बैराज की मरम्मत में केवल 350 करोड़ रुपये लगने वाले हैं, लेकिन सरकार इसे एक लाख करोड़ का नुकसान बता रही है। यहां तक कि रेवंत रेड्डी के अपने रिश्तेदार भी पूछ रहे हैं कि 94,000 करोड़ कब एक लाख करोड़ हो गए?
'पीसी घोष रिपोर्ट नहीं, कचरा रिपोर्ट'
केटीआर ने आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट 'जांच आयोग अधिनियम' का उल्लंघन करती है और इसका मकसद केवल केसीआर और बीआरएस को बदनाम करना है। उन्होंने कहा, यह घोष रिपोर्ट नहीं, कचरा रिपोर्ट है। कांग्रेस में ईमानदारी नहीं, सिर्फ साजिशें हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों मिलकर तेलंगाना की प्रगति को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, किसी भी राज्य में एनडीएमए हर छोटी घटना की जांच नहीं करता, लेकिन तेलंगाना में छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाकर पेश किया जा रहा है। यह पूरी तरह से राजनीतिक साजिश है।
ये भी पढ़ें: कालेश्वरम प्रोजेक्ट की होगी सीबीआई जांच, न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद CM रेड्डी का एलान
'रिपोर्ट के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेगी पार्टी'
केटीआर ने बताया कि बीआरएस इस रिपोर्ट के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेगी और पार्टी जल्दी ही अपनी अगली रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा, तेलंगाना की जनता जानती है कि पानी, फंड और नौकरियों के लिए किसने संघर्ष किया। उन्हें यह भी पता है कि कांग्रेस के दशकों की अनदेखी और बीआरएस के शासन में हुए विकास में क्या फर्क है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन