फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brother of late BJP leader Pramod Mahajan again returned to MNS

मुंबईः दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के भाई फिर से लौटे मनसे में

Sun, 09 Feb 2020 12:11 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brother of late BJP leader Pramod Mahajan again returned to MNS
प्रकाश महाजन - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बंग्लादेशी-पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ महामोर्चे से पहले दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बड़े भाई प्रकाश महाजन शनिवार को फिर राज ठाकरे के साथ हो गए हैं। महाजन के साथ ही पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव भी राज ठाकरे की पार्टी में वापसी की। महाजन और जाधव ने दादर स्थित मनसे के दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


हर्षवर्धन जाधव साल 2009 में मनसे के टिकट पर औरंगाबाद जिले के कन्नड विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के हिन्दुत्व के साथ होने की वजह से वह पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। जाधव ने औरंगाबाद से शिवसेना के कई बार सांसद रहे चंद्रकांत खैरे को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे अब भविष्य में कभी लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकेंगे। जाधव ने 2019 लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद से बतौर निर्दलीय किस्मत आजमाई थी और उन्हें करीब तीन लाख मत मिले थे। जाधव को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रत्याशी इम्तियाज जलील से खैरे को मिली हार के लिए जिम्मेदार माना जाता है जो महज 4,492 मतों के मामूली अंतर से हारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, प्रकाश महाजन ने कहा कि राज ठाकरे ही एकमात्र नेता है जो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बाद हिंदुत्व के मुद्दे को आगे ले जा सकते हैं। मनसे में औपचारिक वापसी के बाद उन्होंने कहा, राज ठाकरे हिंदुत्व के नायक के रूप में उभरेंगे।

मुंबई में आज मनसे का घुसपैठियों के खिलाफ महामोर्चा

मराठीवाद के मुद्दे पर बड़ी हुई मनसे ने रविवार को अवैध बंग्लादेशी और पाकिस्तानियों के खिलाफ महामोर्चा निकालने की घोषणा की है। यह मोर्चा मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैंदान में निकाला जाएगा। हालांकि महामोर्चे से पहले ही मुंबई पुलिस मनसे के कई नेताओं को नोटिस थमा चुकी है। मनसे नेता बाला नांदगांवकर ने कहा कि महामोर्चा ऐतिहासिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed