फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British woman molested: Incident in Bandras club, case filed against a young man, arrested

मुंबई : बांद्रा के क्लब में ब्रिटिश महिला से वॉश रूम में छेड़छाड़, आरोपी एमबीए ग्रेजुएट युवक गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 10:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 06 May 2022 10:31 AM IST
सार

बांद्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354 और 509 के तहत एफआईआर की है। 

विज्ञापन
British woman molested: Incident in Bandras club, case filed against a young man, arrested
molestation - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई के बांद्रा स्थित क्लब में एक ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 35 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार किया गया है। बांद्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर की है। आरोपी एमबीए ग्रेजुएट है और पेशेवर है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 44 वर्षीय पीड़िता ब्रिटिश दूतावास में काम करती है। घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की है, जब महिला अपने पति और दोस्तों के साथ क्लब गई थी। जब महिला वॉशरूम गई, तो 35 वर्षीय आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला फिर अपनी टेबल पर लौटी और अपने पति और दोस्तों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे आरोपी की ओर दौड़े और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान घनश्याम लालचंद यादव के रूप में की गई है। उसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 354 ए (अनुचित शारीरिक संपर्क या यौन उत्पीड़न) धारा 509 (शब्दों, इशारों या ऐसी हरकत जिसका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना है) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed