फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British MP Debbie Abrahams did not hold a valid visa According to Government Sources

ब्रिटिश सांसद को एयरपोर्ट से वापस भेजने पर सरकार बोली, उनका वीजा वैध नहीं था

Tue, 18 Feb 2020 03:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
British MP Debbie Abrahams did not hold a valid visa According to Government Sources
Debbie Abrahams MP - फोटो : instagram

ब्रिटेने के लेबर पार्टी की सदस्य और कश्मीर पर ऑल पार्टी संसदीय समूह की अध्यक्ष डेबी अब्राहम्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने और वापस दुबई भेजने पर ब्रिटेन में भारत के राजदूत ने कहा कि दूतावास ने भारतीय आव्रजन अधिकारियों से पुष्टि की है कि ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम्स के पास वैध वीजा नहीं था। इसके अलावा, ब्रिटेन के नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा का कोई प्रावधान नहीं है। उसके अनुसार वापस लौटने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन


मीडिया में आ रही खबरों को लेकर सरकारी सूत्रों ने बताया कि सच्चाई यह है कि वीजा या इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण को मंजूरी देने,अस्वीकृत और भंग करने का किसी भी देश का संप्रभु अधिकार है। डेबी अब्राहम्स को 7 अक्टूबर 2019 को ई-बिजनेस वीजा जारी किया गया था, जो व्यापार से संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए 5 अक्टूबर 2020 तक वैध है। उनके ई-बिजनेस वीजा को 14 फरवरी 2020 को भारत की राष्ट्रीय गतिविधियों के खिलाफ शामिल होने के कारण निरस्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन
 
 

कांग्रेस ने दिया सरकार का साथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने डेबी अब्राहम्स मामले में सरकार का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम जरूरी था क्योंकि वह पाकिस्तान की प्रॉक्सी हैं। अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, 'भारत द्वारा डेबी अब्राहम्स का निर्वासन वास्तव में आवश्यक था क्योंकि वह केवल सांसद नहीं हैं बल्कि पाक की प्रॉक्सी भी हैं। उन्हें पाकिस्तान सरकार और आईएसआई के साथ संबंध रखने के लिए जाना जाता है। भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कोशिश करने वाले हर प्रयास को नाकाम किया जाना चाहिए।'


 

दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था

कश्मीर पर संसदीय समूह का नेतृत्व करने वाली ब्रिटिश सांसद ने दावा किया था कि वैध वीजा होने के बावजूद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आने नहीं दिया गया। हालांकि सरकार ने सांसद के आरोप का खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया था कि उनका ई वीजा रद्द कर दिया गया है।  ब्रिटेन के उच्चायोग के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा था कि वे भारतीय प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि पूरे मामले को समझा जा सके। वहां उन्हें बताया गया था कि उनका ई वीजा रद्द कर दिया गया, जबकि यह अक्तूबर 2020 तक वैध था। वहीं, गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश सांसद को भारत आने से पहले ही वीजा रद्द होने की जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने भारत आने का फैसला किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed