{"_id":"6388cf19063a092bd91783c1","slug":"british-indian-youth-activist-raise-issue-on-climate-change-in-uk-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: भारतीय मूल के युवा ने ब्रिटेन की संसद में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया, कहा- कोई देश इससे सुरक्षित नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UK: भारतीय मूल के युवा ने ब्रिटेन की संसद में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया, कहा- कोई देश इससे सुरक्षित नहीं
Thu, 01 Dec 2022 09:28 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:28 PM IST
सार
युवा कार्यकर्ता देव शर्मा कहा कि कोई भी देश और कोई भी अर्थव्यवस्था जलवायु संकट से सुरक्षित नहीं है। आपने सुना है कि जलवायु संकट के लिए हम या मानवता दोषी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में किशोरों के समूह को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर बहस करने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें 17 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय युवा कार्यकर्ता देव शर्मा भी शामिल थे, उन्होंने यहां जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया। देव शर्मा यूके यूथ पार्लियामेंट संगठन में 11 से 18 वर्ष की आयु के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सदस्यों में शामिल हुए। पूरे ब्रिटेन से लगभग 250 युवा सांसदों चुने गए थे।
विज्ञापन
इस बहस की अध्यक्षता कॉमन्स स्पीकर सर लिंडसे हॉयल ने की। युवा कार्यकर्ताओं ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक कार्रवाई करने का आह्वान किया। यूके युवा सांसद देव शर्मा ने युवा संसद में 'पर्यावरण और स्वास्थ्य' प्रस्ताव पेश पेश किया। प्रस्ताव पेश करने के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी देश और कोई भी अर्थव्यवस्था जलवायु संकट से सुरक्षित नहीं है। आपने सुना है कि जलवायु संकट के लिए हम या मानवता दोषी हैं।
विज्ञापन