फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain scientists claim: Corona infection damages the gray matter of the brain as well as the tissues

वैज्ञानिकों का दावा: कोरोना संक्रमण से मस्तिष्क के ग्रे मैटर के साथ ऊतकों को भी नुकसान 

Thu, 24 Jun 2021 08:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 08:39 AM IST
सार

  • वायरस से मस्तिष्क के उस हिस्से को नुकसान हुआ है जिससे सूंघने, स्वाद लेने, मस्तिष्क के काम करने और याद करने की क्षमता होती है।
  • ब्रिटेन के बायोबैंक ने महामारी की शुरुआत होने से पहले 40,000 लोगों के मस्तिष्क की जांच की।

विज्ञापन
Britain scientists claim: Corona infection damages the gray matter of the brain as well as the tissues
मस्तिष्क- सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण शरीर को हुए नुकसान का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। ब्रिटेन के बायोबैंक द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस से मस्तिष्क के ग्रे मैटर के साथ कुछ ऊतकों को भी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के बायोबैंक ने मस्तिष्क के अध्ययन के बाद किया दावा
ब्रिटेन के बायोबैंक के वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस से मस्तिष्क के उस हिस्से को नुकसान हुआ है जिससे सूंघने और स्वाद लेने के साथ मस्तिष्क के काम करने और याद करने की क्षमता होती है। वैज्ञानिकों ने यह दावा लोगों के मस्तिष्क के प्री और पोस्ट कोविड-19 का विश्लेषण करने के बाद किया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के बायोबैंक ने महामारी की शुरुआत होने से पहले 40,000 लोगों के मस्तिष्क की जांच की। इसके बाद 782 लोगों को वर्ष 2021 में दूसरी बार जांच के लिए बुलाया गया। इसमें देखा गया कि 404 लोगों के मस्तिष्क के बाएं तरफ के हिस्से में ग्रे मैटर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित 
यूके बैंक के शोध में एम्स नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के हेड डॉ एमवी पद्म श्रीवास्तव का कहना है कि इस अध्ययन से स्पष्ट होता कि कोरोना वायरस के कारण मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के दौरान मस्तिष्क संबंधी तकलीफ को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed