फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain: Indian-origin man accused of breaking window in parking dispute fined by court

Britain: अदालत ने भारतीय मूल के व्यक्ति पर लगाया जुर्माना, पार्किंग विवाद में खिड़की तोड़ने का आरोप

Thu, 19 Jan 2023 03:41 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 19 Jan 2023 03:41 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, गलत स्थान पर पार्किंग के लिए बिल्डिंग के चौकीदार ने जोतिंदर सिंह की कार पर एक नोट रख दिया था। इससे भड़के सिंह ने बाद में खिड़की तोड़ने का अपराध किया। 

विज्ञापन
Britain: Indian-origin man accused of breaking window in parking dispute fined by court
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पार्किंग विवाद में हॉकी स्टिक से खिड़की तोड़े जाने पर ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना लंदन स्थित लीसेस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने लगाया है। आरोपी ने के सामने नुकसान पहुंचाने की बात भी स्वीकार की है। 
विज्ञापन


48 वर्षीय जोतिंदर सिंह पिछले साल हुए विवाद के संबंध में हाल ही में लीसेस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश हुए थे। इस दौरान दो आरोपों को स्वीकार करने के बाद उन्हें 22 महीने के लिए गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन


बिल्डिंग के चौकीदार ने कार पर नोट रख दिया था
रिपोर्ट के अनुसार, गलत स्थान पर पार्किंग के लिए बिल्डिंग के चौकीदार ने जोतिंदर सिंह की कार पर एक नोट रख दिया था। इससे भड़के सिंह ने बाद में खिड़की तोड़ने का अपराध किया। उनके वकील साइमन मियर्स ने अदालत को बताया, 'यह फ्लैट के ब्लॉक में चौकीदार के साथ विवाद था। उनकी पार्किंग की जगह ले ली गई थी और वह लगातार गलत जगह पर पार्किंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंह ने नोट के बारे में शिकायत की थी और चौकीदार पर कागज के टुकड़े को चिपकाकर उनकी कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। कहासुनी के बाद वह हॉकी स्टिक लेने के लिए अपने फ्लैट पर गए और उसकी ऑफिस की खिड़की को तोड़ दिया। 


घटना के बाद बिल्डिंग से बेदखल
जोतिंदर को घटना के बाद बिल्डिंग से बेदखल कर दिया गया था और पिछले साल एक सिविल अदालत की सुनवाई के बाद हुए नुकसान के लिए करीब दो लाख रुपए भर चुके हैं। पिछले सप्ताह, मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन पर कुल 48 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed