फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain already has a good visa system with India: Theresa May

ब्रिटिश पीएम थेरेसा बोलीं- भारत के लिए वीजा नियमों में बदलाव नहीं

Mon, 07 Nov 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Britain already has a good visa system with India: Theresa May

ब्रिटेन में काम कर रहे आईटी प्रोफेशनल्स के लिए राहत की खबर है। भारत दौरे पर आईं ब्रिटिश पीएम ने आश्वस्त किया है कि भारत के लिए उनकी वीजा पॉलिसी वैसी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के साथ पहले से ही वीजा नियम अच्छे हैं, उनमें बदलाव की जरूरत नहीं है। मे ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने के बाद द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनजर पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। वे यहां टेक समिट में भाग लेने आई हैं। 

विज्ञापन


थेरेसा मे का वीजा नियमों को लेकर आया ताजा बयान भारत के लिए इस बहुत खास है, क्योंकि हाल ही में ब्रिटेन के गृहमंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि गैर यूरोपीय यूनियन देशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों के लिए वीजा नियमों में बदलाव किए जाएंगे। नए वीजा नियमों को इसी नवंबर के महीने में लागू करने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के गृहमंत्रालय से कहा गया था कि 24 नवंबर के बाद टायर 2 इंफ्रा-कंपनी ट्रांसफर (आईसीटी) के तहत जो भी वीजा के लिए आवेदन करेगा, उसे कम से कम 30 हजार पाउंड वाली हाई सैलरी दिखानी होगी, पहले यह आंकड़ा 20 हजार 800 पाउंड का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीटी रूट को ब्रिटेन में सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यूके माइग्रेशन एडवाइजरी कमेटी ने पिछले साल बताया था कि 90 फीसदी भारतीय आईटी कर्मियों को इसी रूट के तहत वीजा दिया जाता है।

'हम भारत के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाना चाहते हैं'

Britain already has a good visa system with India: Theresa May

ब्रिटिश पीएम ने कहा कि ब्रिटेन ने चीन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के मुकाबले भारत के लिए ज्यादा वर्कर वीजा रखे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए ब्रिटिश पीएम ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारतीय नागरिकों के ब्रिटेन आने के लिए नियमों को और आसान बना रहा है, खासकर कारोबारियों के लिए सभी दरवाजे खुले हैं।

मे ने जोर देते हुए कहा कि हम भले ही यूरोपीय यूनियन से अलग हो गए हैं, बावजूद इसके ब्रिटेन व्यापार और निवेश करने की दृष्टि से सबसे बेहतर जगहों में से एक है।

पीएम मोदी ने भी ब्रिटेन के साथ अच्छे व्यापारिक संबंधों की बात कही और कहा कि इससे 'मेक इन इंडिया' मुहिम को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed