{"_id":"5944e5284f1c1be60e8b45b7","slug":"brides-parents-reject-beef-dishes-demand-of-grooms-family-cancel-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने बारात के लिए मांगा बीफ तो बिफरी दुल्हन, तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दूल्हे ने बारात के लिए मांगा बीफ तो बिफरी दुल्हन, तोड़ दिया रिश्ता
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीफ को लेकर देश में रोजाना कोई न कोई नया मामला देखने को मिलता है। नया मामला यूपी के रामपुर जिले का है, लेकिन यह मामला दूसरों से थोड़ा अलग है। यहां लड़के के घर वालों ने लड़की के परिवार से निकाह पर बीफ परोसने की शर्त रखी थी। लड़के के घर वालों का कहना था कि शादी में हमारे रिश्तेदारों के लिए बीफ का इंतजाम करें, नहीं तो हम ये रिश्ता तोड़ देंगे।
विज्ञापन
लड़की के घर वालों ने ऐसी मांग को देखते हुए खुद ही रिश्ता तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़के वालों ने उनसे कार की डिमांड भी की थी। जिसे उन्होंने मानने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
मामला रामपुर के दरियागढ़ गांव है, लड़की के रिश्तेदारों ने लड़के के घरवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पटवई एसएचओ राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि लड़के के घरवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन