फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Food habits of North Indians can't be imposed across country: Tarun Vijay

‘उत्तर भारतीयों की खान-पान की आदतें पूरे देश पर नहीं थोपी जा सकतीं’

Wed, 14 Jun 2017 04:45 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Wed, 14 Jun 2017 04:45 AM IST
विज्ञापन
Food habits of North Indians can't be imposed across country: Tarun Vijay

बीफ खाने और गोहत्या पर विवाद के बीच संघ के मुखपत्र पांचजन्य के पूर्व संपादक तरुण विजय ने कहा है कि उत्तर भारतीयों के खाने-पीने की आदतों को पूरे देश पर नहीं थोपा जा सकता। पांचजन्य में लिखे एक लेख में उन्होंने गौरक्षक दलों से कहा कि वह स्वामी विवेकानंद और वीडी सावरकर को पढ़ें। जिनसे पता चलेगा कि उत्तर भारत में रहने वालों की आदतों को पूरे देश में लागू नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


तरुण विजय ने लोक चर्चा में विकास के मुद्दे को सबसे आगे रखने की वकालत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजली, रेलवे, हाइवे निर्माण और नारी सशक्तीकरण पर काम कर रहे हैं, जबकि हम अपनी पसंद और नापसंद के मुताबिक देश को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरक्षकों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में गाय के प्रति सच्चा समर्पण यही होगा कि जानवरों की कद्र करें न कि कानून को अपने हाथों में लेकर पराजित विपक्ष को दोबारा खड़े होने का मौका दें। उन्होंने कहा कि केवल एक बड़े समुदाय और उत्तर भारत को पूरे देश के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed