{"_id":"5956077c4f1c1b083a8b4af1","slug":"bride-refuse-to-marry-after-groom-did-nagin-dance-in-up-s-sharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागिन डांस से दूल्हे की एंट्री, दुल्हन ने लौटाई बारात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नागिन डांस से दूल्हे की एंट्री, दुल्हन ने लौटाई बारात
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों में नागिन डांस की धूम न हो तो कहीं-न कहीं वो शादी में एंजॉय अधूरा सा लगता है, लेकिन इसी वजह से किसी की शादी टूट जाए तो इससे ज्यादा अजीबो-गरीब कुछ नहीं हो सकता। यूपी के सहारनपुर से ऐसे ही मामला सामने आया, जहां दुल्हन ने अपनी शादी इसिलए तोड़ दी, क्योंकि उसका दूल्हा खुशी में नागिन डांस करने लग गया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अनुभव मिश्रा बारात लेकर प्रियंका त्रिपाठी के यहां पहुंचा था और ऐसा बताया जा रहा है उसने शराब भी पी रखी थी। इस बीच जैसे ही बारात एंट्री पर पहुंची तो अनुभव को डीजे पर नागिन डांस से जुड़ा गाना बजता गाना सुनाई देने लगा।
विज्ञापन
अनुभव ने वहीं पर नागिन डांस करना शुरु कर दिया, लेकिन ये डांस उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन बैठा, क्योंकि प्रियंका को उसका ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। दुल्हन प्रियंका ने शादी से साफ इनकार कर दिया और बारात को पंडाल से ही वापस जाना पड़ गया।
विज्ञापन