फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bride gave triple talaq to husband after taunting to dowry

कम दहेज के ताने मिलने से भड़की दूल्हन, पति को कहा तलाक.. तलाक.. तलाक..

Fri, 11 Nov 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bride gave triple talaq to husband after taunting to dowry

बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा के एक बारातशाला में बुधवार रात में निकाह हुआ और सुबह होते-होते तलाक हो गया। विदाई भी हो गई थी। कार में बैठी दुल्हन को ससुरालियों ने दहेज कम मिलने पर उलाहना दी तो उसने कार रुकवा दी। वह लौटकर बारात घर आई और विदा होने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


घंटों चली पंचायत के बाद मौलवी ने मौके पर तीन तलाक करा दिया। फिर मेहर की रकम में पुराने नोट मिलने पर लड़़की पक्ष ने बवाल कर दिया। गुरुवार देर रात वर पक्ष बंधक बना रहा।
विज्ञापन


मुंशीपुरवा में रहने वाली युवती का निकाह इलाहाबाद के सिकंदरा के अस्तकीम अहमद के साथ तय हुआ था। बुधवार को बारात मुंशीपुरवा बारातशाला पहुंची। रात में धूमधाम से निकाह हुआ। गुरुवार सुबह विदाई के वक्त दूल्हा दहेज में कार या फिर महंगी बाइक न मिलने पर उखड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहर में नए नोट न मिलने पर दूल्हे को बंधक बनाया

Bride gave triple talaq to husband after taunting to dowry

परिजनों के हस्तक्षेप पर वह दुल्हन को विदा कराने को राजी हुआ। दुल्हन के अनुसार रास्ते में दूल्हे और उसके घर की महिलाओं ने दहेज कम मिलने की उलाहना देते हुए खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। 

जब जेवर उतारने की कोशिश की गई तो वह भड़क गई। उसने कार नयापुल पर रुकवा ली और फोन कर भाइयों को बुलवा लिया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को बारातशाला वापस ले आए। 

यहां पर दुल्हन ने विदा होने से इनकार कर दिया। घंटों चली पंचायत के बाद मौलवी ने दूल्हे से तीन बार तलाक कहलाकर संबंध तोड़वा दिए।  

तलाक के बाद मेहर की रकम अदायगी पर विवाद हो गया। दूल्हे पक्ष ने तीन लाख रुपये के पांच सौ और हजार के पुराने नोट थमाए तो दुल्हन पक्ष ने लेने से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हे पक्ष को बंधक बना लिया गया। कहा गया कि सिकंदरा से नए नोट लाने तक सभी बंधक रहेंगे। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed