फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS will discuss on Killer disease like Cancer, diabetes

कैंसर, मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारी पर चर्चा करेंगे ब्रिक्स देश

Tue, 13 Dec 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
BRICS will discuss on Killer disease like Cancer, diabetes
ब्रिक्स सम्मेलन - फोटो : Getty Images

कैंसर, मधुमेह और एचआईवी एड्स जैसी घातक बीमारियों पर किए गए अध्ययन को ब्रिक्स देश (ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) आपस में साझा करेंगे। इसके लिए भारत में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्री भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में 15 और 16 दिसंबर को ब्रिक्स देशों का सम्मेलन आयोजित हो रहा है। सभी देश इस मत पर सहमत हुए हैं कि अलग-अलग बीमारियों के क्षेत्र में किए गए अध्ययनों व बीमारी के इलाज में प्रयोग होने वाले तकनीक को भी साझा करेंगे। सम्मेलन में कैंसर, एचआईवी एड्स, के अलावा मिजल्स, रूबेला, गैर संचारी रोग, एंटीबॉयोटिक्स के गलत इस्तेमाल, हृदय संबंधी बीमारियां, ट्यूबरक्लोसिस (टीबी), मलेरिया के अलावा नई दवाईयों पर किए अध्ययन को भी साझा करेंगे। सम्मेलन के अंत में दिल्ली ड्राफ्ट भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में आयुष मंत्रालय को भी शामिल किया गया है। भारत परंपरागत दवाओं और इलाज की पद्धति पर भी ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करना चाहता है। इस पद्धति से इलाज में भारत की अलग पहचान है लेकिन औषधीय वनस्पति के मामले में दक्षिण अफ्रीका का विशेष महत्व है। आयोजन के आखिरी दिन (16 दिसंबर) ब्रिक्स सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed