फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS Jaishankar-Doval will not attend meeting on April 30 Agenda to be decided for July

BRICS: 30 अप्रैल को होने वाली ब्रिक्स की बैठक में नहीं जाएंगे जयशंकर-डोभाल; जुलाई के लिए तय होना है एजेंडा

Mon, 28 Apr 2025 08:36 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 28 Apr 2025 08:36 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट घुल गई है। इसी का नतीजा है कि आगामी 30 अप्रैल को होने वाली ब्रिक्स की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल नहीं जाएंगे। जुलाई में होने वाले सम्मेलन के लिए इस बैठक में एजेंडा तय होना है।

विज्ञापन
BRICS Jaishankar-Doval will not attend meeting on April 30 Agenda to be decided for July
ब्रिक्स में नहीं जाएंगे जयशंकर-डोभाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनातनी के कारण एस जयशंकर और अजित डोभाल ब्राजील में होने जा रही ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इनकी जगह भारतीय शेरपा भारत का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को होने वाली इस बैठक में जुलाई में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाना है। दरअसल इस बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की घोषणा की है। इस क्रम में पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई के साथ ही जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान चला रखा है। कूटनीतिक कार्रवाई के इतर अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi on Pahalgam: 'हर भारतीय का खून हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा', 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहलगाम के गुनहगारों को कल्पना से भी बड़ी सजा देने की घोषणा के बाद भावी कार्रवाई को ले कर अटकलों का बाजार गर्म है। सरकारी सूत्र के मुताबिक इस हमले के बाद जयशंकर और डोभाल व्यापक सुरक्षा चिंताओं की निगरानी करने वालों में बेहद अहम हैं। इन्हें लगातार बैठकों में शिरकत करना पड़ा रहा है। यही कारण है कि विदेश मंत्री और एनएसए 30 अप्रैल की बैठक में शिरकत नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- कानों देखी: कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? प्रधानमंत्री की संघ प्रमुख से मुलाकात पर सबकी नजर

तैयारियों को दिया जाएगा अंतिम रूप
ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों और एनएसए की बैठक में जुलाई में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाना है। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, रूस-यूक्रेन युद्ध, एआई, क्रॉस बोर्डर पेमेंट इनीशियेटिव, मल्टीलेटरल संस्थाओं में सुधार जैसे व्यापक विषय पर चर्चा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed