{"_id":"659967b6d532e6ae4b065d8a","slug":"bribery-case-cbi-raids-peso-official-s-house-in-nagpur-and-recovers-rs-5-86-lakh-cash-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सीबीआई ने नागपुर और पुडुचेरी में अलग-अलग मामलों में मारा छापा; जानें क्या-क्या हुआ जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सीबीआई ने नागपुर और पुडुचेरी में अलग-अलग मामलों में मारा छापा; जानें क्या-क्या हुआ जब्त
Sat, 06 Jan 2024 08:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने नागपुर में पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) के एक अधिकारी के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 5.86 लाख रुपये की नकदी और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीबीआई ने गुरुवार को पीईएसओ में उप मुख्य नियंत्रक अशोक कुमार दलेला और विवेक कुमार को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को उनके आवास पर छापा मारा गया। अधिकारी ने बताया कि रिश्वत मामले में अब तक जब्त की गई कुल नकदी करीब 2.22 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागपुर निवासी प्रियदर्शन दिनकर देशपांडे और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सुपर शिवशक्ति केमिकल के निदेशक देवी सिंह कछवाहा को भी गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि कुमार की तीन संपत्तियों की पहचान नवी मुंबई के पनवेल, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के मेरठ में की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पुडुचेरी में वाणिज्यिक कर विभाग पर छापा मारा
चेन्नई से आए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शनिवार को पुडुचेरी के वाणिज्यिक कर विभाग के कार्यालय पर छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि जीएसटी संग्रह में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद सीबीआई कर्मियों ने एक महिला सलाहकार और विभाग के दो अधिकारियों से पूछताछ की।