फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bribe to get dead out of mortuary in coimbator

तब इंसानियत हुई शर्मसार जब बेटी का शव देने के लिए अस्पताल ने मांगी रिश्वत

Sat, 10 Jun 2017 06:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 10 Jun 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
bribe to get dead out of mortuary in coimbator

इंसानियत को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है कोई भी शर्मसार हो जाएगा। मुर्दाघर में इंसानियत उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक शव को निकालने के लिए रिश्वत मांगी गई। मामला तमिलनाडु के कोयबंटूर का है जहां एक परिवार ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के शव को निकालने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

विज्ञापन


वहीं परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल ने शव रखने के लिए बिना फ्रीजर के एंबुलेंस मुहैया कराई गई, जबकि इसके लिए पूरे पैसे भी दिए गए। दरअसल मामला ये है कि मृतक भाग्यश्री नाम की लड़की काफी दिन से हर्बल केयर ट्रीटमेंट सेंटर से वजन कम करने की दवाईयां ले रही थी। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और बेसुध हो गई जिसके बाद सेंटर में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हर्बल केयर ट्रीटमेंट सेंटर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को कोयबंटूर के एक अस्पताल भेजा। हर्बल केयर ट्रीटमेंट सेंटर ने इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को नहीं दी। बाद में परिवार वालों को पता लगा कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है और उसका शव कोयंबटूर के एक अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लड़की के माता-पिता ने बेटी का शव देने के लिए कहा तो अस्पाताल प्रशासन ने शव देने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की। किसी तरह परिजनों ने बेटी का शव लिया और उसका अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात‌ि कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed