फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

Tue, 04 Aug 2020 12:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Aug 2020 12:14 AM IST
खास बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Breaking News And Covid19 Live Updates 3 August 2020
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:11 AM, 04-Aug-2020

श्रीलंकाई अंडरवर्ल्ड डॉन अंगोदा लोका की मौत का केस सीबी-सीआईडी को ट्रांसफर

तमिलनाडु के डीजीपी ने वांछित श्रीलंकाई अंडरवर्ल्ड डॉन अंगोदा लोका की मौत के मामले को सीबी-सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया है। फर्जी दस्तावेजों द्वारा उसके शरीर पर दावा करने वाले तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
       
11:57 PM, 03-Aug-2020

अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

अमेरिकी श्रमिकों को विदेशी श्रमिकों द्वारा विस्थापित होने से रोकने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत एच -1 बी वीजा प्रणाली के धोखाधड़ी और दुरुपयोग को समाप्त करना और अमेरिकी श्रमिकों की रक्षा करना है।
विज्ञापन
11:49 PM, 03-Aug-2020

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने करवाया कोरोना टेस्ट

परिवार के दो सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने भी कोरोना टेस्ट करवा लिया है,जिसके परिणाम का अभी इंतजार है। फिलहाल वे क्वारंटीन हैं।
11:39 PM, 03-Aug-2020

TikTok को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, 15 सितंबर तक कारोबार बेचे या बंद करे

अमेरिका में चीनी एप टिकटॉक का भविष्य लगभग तय हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि टिकटॉक 15 सितंबर तक अमेरिका में अपना कारोबार बेच दे या फिर बंद कर दे।
11:32 PM, 03-Aug-2020

अयोध्या में दूसरे पुजारी भी कोरोना पॉजिटिव

अयोध्या में भूमि पूजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। लेकिन कोरोना के प्रकोप से प्रशासन बेहद चिंतित नजर आ रहा है। आज यहां के दूसरे पुजारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए जिससे मुख्य पुजारी चिंतित नजर आ रहे हैं।
11:14 PM, 03-Aug-2020

सिद्धार्थ पिठानी सहित तीन के बयान दर्ज 

बिहार पुलिस ने आज मुंबई में सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी, मैनेजर दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ गुप्ता के बयान दर्ज किए। पिठानी का बयान फोन पर लिया गया। बिहार पुलिस ने अबतक कुल 11 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 PM, 03-Aug-2020

बंगाल में कोविड-19 से एक ही दिन में सर्वाधिक 53 लोगों की मौत 

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक ही दिन में सर्वाधिक 53 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,731 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में सोमवार को संक्रमण के एक ही दिन में अब तक सबसे अधिक 2,716 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,232 हो गई। विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,088 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
10:49 PM, 03-Aug-2020

छत्तीसगढ़: रक्षाबंधन पर अनाथ लड़कियों को स्मार्टफोन बांटे

छत्तीसगढ़: रायपुर जिला प्रशासन ने रक्षाबंधन पर अनाथ लड़कियों को स्मार्टफोन बांटे ताकि वे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। लड़कियों ने अधिकारियों को राखी भी बांधी। 
 
 
10:13 PM, 03-Aug-2020

महाराष्ट्र में 8,968 नए मामले, 266 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,968 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि 266 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 15,842 हो गया है।

विभाग ने कहा कि रविवार को कुल 10,221 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,87,030 पहुंच गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,018 है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,98,723 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
09:49 PM, 03-Aug-2020

माकपा नेता मोहम्मद सलीम कोरोना वायरस से संक्रमित

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को स्वयं ही इसकी जानकारी दी और कहा कि इसके बहुत हल्के लक्षण हैं। रायगंज क्षेत्र के 63 वर्षीय पूर्व सांसद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उनमें इसके मामूली लक्षण हैं। सलीम ने कहा कि अपने डॉक्टर की सलाह पर वह एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का मकसद अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों को संक्रमण के खतरे से बचाना है।
 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed