Coronavirus: महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 7717 नए मामले, 282 लोगों की मौत
{"_id":"5f1f22ed09f4430c540d6fdd","slug":"breaking-news-and-covid19-live-updates-28th-july-2020","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 7717 नए मामले, 282 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
खास बातें
- महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 7717 नए मामले सामने आए और 282 लोगों की मौत हो गई।
- कर्नाटक में आज कोरोना के 5536 नए मामले दर्ज किए गए और 102 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,07,001 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 6972 नए मामले सामने आए और 88 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,27,688 हो गई है।
- राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1056 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 1,32,275 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, फिलहाल मृत्यु दर 2.25 फीसदी
- देश में पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं और 654 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:03 PM, 28-Jul-2020
कोविड19 के कारण पश्चिम रेलवे को 1905 करोड़ रुपये का नुकसान
कोविड19 के कारण पश्चिमी रेलवे डिवीजन के कुल नुकसान 1,905 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें उपनगरीय खंड में 282.50 करोड़ रुपये और गैर-उपनगरीय खंड में लगभग 1622.50 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है। -पश्चिम रेलवे
झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 686 नए मामले
झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 686 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। वहीं, 179 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 9,563 है, इनमें 5,485 मामले सक्रिय हैं और 94 लोगों की मौत हो चुकी है।
असम में पिछले 24 घंटे में 1371 नए मामले
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1371 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या 34,947 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना के कारण 88 लोगों की मौत हुई है।

10:33 PM, 28-Jul-2020
नेपाल में कोरोना मामले 311 नए मामले
नेपाल में मंगलवार को कोविड-19 के 311 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,063 हो गई है।
ओडिशा के सीएम ने दूसरे प्लाज्मा बैंक का किया उद्घाटन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को एक सरकारी अस्पताल में राज्य के दूसरे प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। दान दाताओं के लिए वेब पोर्टल का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि प्लाज्मा दान राज्य में जन आंदोलन बनना चाहिए। दूसरा प्लाज्मा बैंक कैपिटल अस्पताल में स्थापित किया गया है। इससे करीब दो हफ्ते पहले कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया था।
अमेरिका में कोरोना टीके का अंतिम चरण का परीक्षण शुरू
अमेरिका में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ और मॉडर्ना इंक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का अंतिम चरण का परीक्षण शुरू हो गया है, जिसमें लगभग 30 हजार अमेरिकी भाग ले रहे हैं। अंतिम चरण का परीक्षण अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को शुरू हुआ।

10:15 PM, 28-Jul-2020
छ्त्तीसगढ़ में आज कोरोना के 277 नए मामले
छ्त्तीसगढ़ में आज कोरोना के 277 नए मामले सामने आए हैं और एक शख्स की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8257 हो गई है और अब तक 46 लोगों की मौत हुई है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने दो और नौ अगस्त के पूर्ण लॉकडाउन के फैसले को वापस लिया।

Govt has been receiving requests & appeals from different quarters not to observe lockdown on certain dates coinciding with festivals & important community occasions. Respecting sentiments, complete lockdown announcement for 2nd & 9th August are withdrawn: West Bengal Home Dept pic.twitter.com/Ionk2IdYBY
— ANI (@ANI) July 28, 2020
10:07 PM, 28-Jul-2020
राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में बाढ़ से 29,62,653 लोग प्रभावित हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं।

09:53 PM, 28-Jul-2020
सीएम अरविंद केजरीवाल कल करेंगे बैठक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल कोरोना अस्पतालों के साथ अटैच किए गए होटलों के मुद्दे पर बैठक करेंगे।
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पर्यवेक्षक मिशन की मांग की
चीन में उइगर समुदाय के साथ ज्यादती की पड़ताल के लिए फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पर्यवेक्षक मिशन की मांग की।
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने आज दोपहर के बाद कुपवाड़ा के गुगलधार और मच्छअल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। सेना ने करारा जवाब दिया।

09:45 PM, 28-Jul-2020
असम विधानसभा के उपाध्यक्ष कोरोना से संक्रमित
असम विधानसभा के उपाध्यक्ष अमीनुल हक लश्कर के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही वह राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के छठे विधायक हैं, जो कोविड-19 की चपेट में आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर का वाहन चालक भी कोरोना वायरस से संक्रमित है।

09:34 PM, 28-Jul-2020
राजस्थान में संक्रमण के 1072 नए मामले
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक संक्रमण के 1072 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 38,636 हो गई है। इनमें 10675 मामले सक्रिय हैं, 27317 लोग ठीक हो चुके हैं और 644 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2134 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2134 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 62,964 हो गई है। राज्य में 19493 मामले सक्रिय हैं और 42022 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 1449 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:26 PM, 28-Jul-2020
चिराग पासवान ने की महाराष्ट्र सीएम से बात
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'मैंने कल महाराष्ट्र सीएम से स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपुत के जांच के विषय पर बात की। मुख्यमंत्री जी ने बताया की जांच में जितने भी नामों की चर्चा हो रही है, मुंबई पुलिस सबको बुला कर पूछताछ कर रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। मैंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जी को सीबीआई जांच करवाने के आदेश देने को कहा, जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की मुंबई पुलिस गम्भीरता से काम कर रही है और जब कभी भी यह महसूस होगा की सीबीआई जांच की जरूरत है वह खुद ही जांच के आदेश दे देंगे।'

मैंने मुख्यमंत्री जी ने सी॰बी॰आई॰ जाँच करवाने से आदेश देने को कहा। जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की मुंबई पुलिस गम्भीरता से काम कर रही है और जब कभी भी यह महसूस होगा की सीबीआई जाँच की ज़रूरत है वह खुद ही जाँच के आदेश दे देंगे।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 28, 2020
09:20 PM, 28-Jul-2020
मुंबई में आज केवल 717 नए मामले
मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के केवल 717 नए मामले दर्ज किए गए। हीं, आज 2,467 लोग ठीक भी हुए। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,846 है। इनमें 20,251 मामले सक्रिय हैं, 84,411 ठीक हो चुके हैं और 6184 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा में आज कोरोना के 749 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 749 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 32,876 हो गए हैं और अब तक 406 लोगों की मौत हुई है।
गोवा में आज 168 नए मामले
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 168 नए मामले मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,287 हो गई है। राज्य में सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 1,656 और 3,595 है।

08:38 PM, 28-Jul-2020
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1108 नए मामले, 24 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1108 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,982 हो गई है, जिनमें 13,198 मामले सक्रिय हैं, 42412 लोग ठीक हो चुके हैं और 2372 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।