फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश-दुनिया ब्रेकिंग: अमेरिका का चीन पर बड़ा आरोप, कहा- जिनपिंग ने अपनी पार्टी का असली रूप दिखाया

Wed, 22 Jul 2020 12:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 12:24 AM IST
खास बातें

  • देश में पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है।
  • कोरोना महामारी की वजह से इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का एलान 
  • राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में खुदकुशी की कोशिश की
  • गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान सीएम के ओएसडी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन
Breaking News and covid19 live updates 21th July 2020
corona in india - फोटो : social media

लाइव अपडेट

10:46 PM, 21-Jul-2020

त्रिपुरा में आज कोरोना के 254 नए मामले


त्रिपुरा में आज कोरोना के 254 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। वहीं राज्य में 81 लोग स्वस्थ भी हुएः- बिप्लब कुमार देब, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

अमेरिका का चीन पर  बड़ा आरोप, कहा- जिनपिंग ने अपनी पार्टी का असली रूप दिखाया
अमेरिका ने चीन पर एक बार फिर हमला बोला है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने स्वयं की हितों को आगे बढ़ाने के लिए इस आपदा में भी अपने पड़ोसी देशों को परेशान कर रहा है। भारत के साथ बार -बार टकराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी सेना को तैनात कर ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है।   पोम्पियो ने कहा कि आप उन समुद्री क्षेत्रों के लिए दावे नहीं कर सकते, जिनके लिए आपके पास कोई पर्याप्त सबूत न हो।

एनएमसीएच अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा हटाए गए
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बदइंतजामी की शिकायत के बीच पटना स्थित कोविड-19 समर्पित अस्पताल नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा को पदमुक्त करते हुए उनकी जगह शिशु रोग विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को अधीक्षक नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में डॉक्टर सिन्हा से कहा गया है कि वह तत्काल डॉक्टर सिंह को पद दायित्व सौंपना सुनिश्चित करें।

मुंबई के कूपर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया



विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी
केंद्र सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अपने खर्च पर अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वांरटीन में रहना होगा। इसके बाद सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।

 

10:25 PM, 21-Jul-2020

दरभंगा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की मौत

दरभंगा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की कोरोना से मौत। वह इलाज हेतु एम्स पटना में भर्ती थे।
 


 
विज्ञापन
10:21 PM, 21-Jul-2020

छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार से राजधानी रायपुर समेत चार जिलों के 20 से अधिक नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से कई शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से राजधानी रायपुर और बीरगांव नगर निगम में सात दिनों का लॉकडाउन रहेगा। रायपुर जिले में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिले में सोमवार तक 1252 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं मुंगेली जिले के चार नगरीय क्षेत्रों में भी इस दौरान प्रतिबंध लागू रहेगा।
 

09:50 PM, 21-Jul-2020

ओबीसी आयोग के सदस्यों ने आज गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

दिल्ली: ओबीसी आयोग के सदस्यों ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात
एनडीआरएफ के डीजी सत्य प्रधान ने कहा है कि बाढ़ के हालात को देखते हुए बिहार में एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात की जा रही हैं।

हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी
हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 80.34 फीसदी छात्र पास हुए।

सरकार ने पीपीई/मास्क की निर्यात नीति में संशोधन किया।
 
 
09:27 PM, 21-Jul-2020

राजस्थान में 983 नए मामले, नौ की मौत

राजस्थान में आज 8:30 बजे तक कोरोना के 983 नए मामले सामने आए, 549 लोग ठीक हुए और नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 31,373 हो गई है और मौत का आंकड़ा 577 पहुंच गया है। 
 
गोवा में आज कोरोना के 174 नए मामले

गोवा में आज कोरोना के 174 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,027 हो गई है। इनमें 1,552 मामले सक्रिय हैं और  2449 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:18 PM, 21-Jul-2020

ईद-उल-अजहा एक अगस्त को मनाया जाएगा

दिल्लीः जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने घोषणा की है कि ईद-उल-अजहा एक अगस्त (शनिवार) को मनाया जाएगा क्योंकि आज चांद नहीं देखा गया।

कर्नाटक में रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू
कर्नाटक में रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और रविवार को कर्फ्यू जारी रहेगा: राज्य सरकार

कोरोना पॉजिटिव महिला के स्पेशल फ्लाइट से दुबई जाने के मामले में केस दर्ज
महाराष्ट्रः पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव महिला के स्पेशल फ्लाइट से दुबई जाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 PM, 21-Jul-2020
बकाया फीस की 80 प्रतिशत राशि 15 अगस्त तक भरी जाए: कलकत्ता उच्च न्यायालय
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि निजी और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों की जुलाई तक की बकाया फीस की 80 प्रतिशत राशि 15 अगस्त तक भरी जानी चाहिए। अदालत ने शहर में और इसके आसपास स्थित 112 निजी स्कूलों के 15 हजार से अधिक छात्रों के अभिभावकों की याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया। न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी ने इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया कि इनमें से कोई भी स्कूल 15 अगस्त तक अपने किसी भी छात्र की ऑनलाइन कक्षा को बंद नहीं करेगा।

इंदौर में कोरोना से अब तक 299 लोगों की मौत, एनजीओ ने आधिकारिक आंकड़े पर उठाया सवाल
देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत का आधिकारिक आंकड़ा 299 पर पहुंच गया है। वहीं, एक गैर सरकारी संगठन ने जिले में बीते चार महीनों के दौरान 247 अन्य लोगों की मौत भी कोरोना वायरस संक्रमण से होने का दावा किया है।
08:43 PM, 21-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में आज 2261 नए मामले, 35 की गई जान

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2261 नए मामले सामने आए और 35 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 47,030 हो गई है। इनमें 17,813 मामले सक्रिय हैं, 28,035 लोग ठीक हो चुके हैं और 1182 लोगों की मौत हो चुकी है।  

सिक्किम में आज कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले
सिक्किम में आज कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 330 हो गई है। यहां 222 सक्रिय मामले हैं और 108 लोग ठीक हो चुके हैं।
08:35 PM, 21-Jul-2020

मुंबई में आज 995 नए मामले, 62 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 995 नए मामले सामने आए और 62 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 905 लोग ठीक भी हुए हैं। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,03,262 हो गई है, जिनमें 23,893 मामले सक्रिय हैं, 73,555 लोग ठीक हो चुके हैं और 5814 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नेपाल में संक्रमितों की संख्या 18 हजार के करीब 
नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए। इसके बाद में संक्रमितों की कुल संख्या 18 हजार के करीब पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 40 मौतें हुई हैं। नेपाल की कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 69.34 प्रतिशत है।

फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने अपना बयान दर्ज कराया
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले में अब तक 39 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
08:25 PM, 21-Jul-2020
नेपाल में हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत
नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंगलवार  दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को काठमांडू के उत्तर में करीब 12 किलोमीटर दूर टोखा नगरपालिका में हुए भूस्खलन में दबकर पांच साल से कम आयु के दो बच्चों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की कई घटनाओं की जानकारी मिली है। नेपाल के कई हिस्सों में बीते पांच दिन के दौरान भारी मॉनसूनी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed