देश-दुनिया ब्रेकिंग: अमेरिका का चीन पर बड़ा आरोप, कहा- जिनपिंग ने अपनी पार्टी का असली रूप दिखाया
- देश में पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है।
- कोरोना महामारी की वजह से इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का एलान
- राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में खुदकुशी की कोशिश की
- गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
- राजस्थान सीएम के ओएसडी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
त्रिपुरा में आज कोरोना के 254 नए मामले
त्रिपुरा में आज कोरोना के 254 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। वहीं राज्य में 81 लोग स्वस्थ भी हुएः- बिप्लब कुमार देब, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
अमेरिका का चीन पर बड़ा आरोप, कहा- जिनपिंग ने अपनी पार्टी का असली रूप दिखाया
अमेरिका ने चीन पर एक बार फिर हमला बोला है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने स्वयं की हितों को आगे बढ़ाने के लिए इस आपदा में भी अपने पड़ोसी देशों को परेशान कर रहा है। भारत के साथ बार -बार टकराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी सेना को तैनात कर ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है। पोम्पियो ने कहा कि आप उन समुद्री क्षेत्रों के लिए दावे नहीं कर सकते, जिनके लिए आपके पास कोई पर्याप्त सबूत न हो।
एनएमसीएच अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा हटाए गए
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बदइंतजामी की शिकायत के बीच पटना स्थित कोविड-19 समर्पित अस्पताल नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा को पदमुक्त करते हुए उनकी जगह शिशु रोग विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को अधीक्षक नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में डॉक्टर सिन्हा से कहा गया है कि वह तत्काल डॉक्टर सिंह को पद दायित्व सौंपना सुनिश्चित करें।
मुंबई के कूपर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया
#WATCH Mumbai: Relatives of a patient, who died at Cooper Hospital in Mumbai where he was admitted for treatment, create ruckus at the hospital. His family alleges that he was administered an injection after which he died. (Note: Abusive language) (19.07.2020) pic.twitter.com/qm9bC8lBPD
— ANI (@ANI) July 21, 2020
विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी
केंद्र सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अपने खर्च पर अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वांरटीन में रहना होगा। इसके बाद सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।
दरभंगा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की मौत
दरभंगा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की कोरोना से मौत। वह इलाज हेतु एम्स पटना में भर्ती थे।सुनील कुमार सिंह MLC दरभंगा COVID उपचार हेतु AIIMS पटना में भर्ती थे ।हॉर्ट अटैक से मृत्यु हो गयी।हम सब लोग दुःखी है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।@News18Bihar @ANI @ZeeBiharNews
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 21, 2020
छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार से राजधानी रायपुर समेत चार जिलों के 20 से अधिक नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से कई शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से राजधानी रायपुर और बीरगांव नगर निगम में सात दिनों का लॉकडाउन रहेगा। रायपुर जिले में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिले में सोमवार तक 1252 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं मुंगेली जिले के चार नगरीय क्षेत्रों में भी इस दौरान प्रतिबंध लागू रहेगा।
ओबीसी आयोग के सदस्यों ने आज गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
Delhi: Members of OBC Commission met Union Home Minister Amit Shah today. They discussed various issues with him and congratulated the central govt for giving reservation to students of OBC category in Kendriya Vidyalaya schools. pic.twitter.com/CnNDirj97B
— ANI (@ANI) July 21, 2020
बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात
एनडीआरएफ के डीजी सत्य प्रधान ने कहा है कि बाढ़ के हालात को देखते हुए बिहार में एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात की जा रही हैं।
हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी
हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 80.34 फीसदी छात्र पास हुए।
सरकार ने पीपीई/मास्क की निर्यात नीति में संशोधन किया।
Govt amends export policy of PPEs/masks; export of medical coveralls of all categories(except surgical drapes, isolation aprons,surgical wraps&X-ray gowns), medical goggles, all masks other than non-medical/non-surgical masks, medical nitrile/NBR gloves&face shields remain banned pic.twitter.com/ANwGu41IoK
— ANI (@ANI) July 21, 2020
राजस्थान में 983 नए मामले, नौ की मौत
गोवा में आज कोरोना के 174 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 174 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,027 हो गई है। इनमें 1,552 मामले सक्रिय हैं और 2449 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
ईद-उल-अजहा एक अगस्त को मनाया जाएगा
कर्नाटक में रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू
कर्नाटक में रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और रविवार को कर्फ्यू जारी रहेगा: राज्य सरकार
कोरोना पॉजिटिव महिला के स्पेशल फ्लाइट से दुबई जाने के मामले में केस दर्ज
महाराष्ट्रः पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव महिला के स्पेशल फ्लाइट से दुबई जाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि निजी और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों की जुलाई तक की बकाया फीस की 80 प्रतिशत राशि 15 अगस्त तक भरी जानी चाहिए। अदालत ने शहर में और इसके आसपास स्थित 112 निजी स्कूलों के 15 हजार से अधिक छात्रों के अभिभावकों की याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया। न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी ने इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया कि इनमें से कोई भी स्कूल 15 अगस्त तक अपने किसी भी छात्र की ऑनलाइन कक्षा को बंद नहीं करेगा।
इंदौर में कोरोना से अब तक 299 लोगों की मौत, एनजीओ ने आधिकारिक आंकड़े पर उठाया सवाल
देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत का आधिकारिक आंकड़ा 299 पर पहुंच गया है। वहीं, एक गैर सरकारी संगठन ने जिले में बीते चार महीनों के दौरान 247 अन्य लोगों की मौत भी कोरोना वायरस संक्रमण से होने का दावा किया है।
पश्चिम बंगाल में आज 2261 नए मामले, 35 की गई जान
सिक्किम में आज कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले
सिक्किम में आज कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 330 हो गई है। यहां 222 सक्रिय मामले हैं और 108 लोग ठीक हो चुके हैं।
मुंबई में आज 995 नए मामले, 62 लोगों की मौत
नेपाल में संक्रमितों की संख्या 18 हजार के करीब
नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए। इसके बाद में संक्रमितों की कुल संख्या 18 हजार के करीब पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 40 मौतें हुई हैं। नेपाल की कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 69.34 प्रतिशत है।
फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने अपना बयान दर्ज कराया
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले में अब तक 39 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंगलवार दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को काठमांडू के उत्तर में करीब 12 किलोमीटर दूर टोखा नगरपालिका में हुए भूस्खलन में दबकर पांच साल से कम आयु के दो बच्चों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की कई घटनाओं की जानकारी मिली है। नेपाल के कई हिस्सों में बीते पांच दिन के दौरान भारी मॉनसूनी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं।