02:58 AM, 12-Aug-2020
चंडीगढ़: ट्रैवल एजेंसियों का कारोबार भी प्रभावित
कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर यात्रा पर प्रतिबंध के कारण ट्रैवल एजेंसियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एचएस सिद्धू ने कहा कि बड़ी ट्रैवल एजेंसियां किसी तरह प्रबंधन कर रही हैं, लेकिन टियर-2 और टियर-3 शहरों में एजेंसी चलाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
02:56 AM, 12-Aug-2020
तेलंगाना: 11 बाल मजदूर को मुक्त कराया, तीन गिरफ्तार
तेलंगाना के रंगा रेड्डी के हयातनगर इलाके में पुलिस ने दो पीओपी कंपनियों में अवैध रूप से रखे गए ग्यारह बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। -महेश भागवत, पुलिस आयुक्त, रचकोंडा
02:52 AM, 12-Aug-2020
मध्यप्रदेश: जिम और योग केंद्र खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी
भोपाल जिला मजिस्ट्रेट ने जिम और योग केंद्रों को फिर से खोलने और उनके संचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। लोगों को व्यायाम करते समय फेस शील्ड पहनने की आवश्यकता होगी और अपना स्वयं का मैट ले जाना होगा।
02:48 AM, 12-Aug-2020
तेलंगाना: स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
केंद्रीय टीम के सदस्यों ने तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इताला राजेंदर से मुलाकात की और हैदराबाद में कोविड-19 महामारी से जुड़े मामलों के प्रबंधन पर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। राज्य स्वास्थ्य विभाग
02:12 AM, 12-Aug-2020
Breaking News : तेलंगाना में 11 बाल मजदूरों को मुक्त कराया, तीन गिरफ्तार
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडने ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुना है।