Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले, 322 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले सामने आए और 322 लोगों की मौत हो गई है।
- कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,172 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,29,287 हो गई है।
- तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5879 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,51,738 हो गई है।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी माणिक्याला राव का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
- आंध्र प्रदेश ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,276 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,50,209 हो गई है।
- राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1118 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 1,36,716 हो गई है।
- राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया।
- भारत में मृत्युदर 2.15 फीसदी और रिकवरी रेट 64.53 फीसदी है- स्वास्थ्य मंत्रालय
- देश में पिछले 24 घंटे में 57,117 नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,95,988 हो गई है। अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है।
- मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
झारखंड में आज कोरोना के 738 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12,104 हो गई है। इनमें 7477 मामले सक्रिय हैं, 4513 लोग ठीक हो चुके हैं और 114 लोगों की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 193 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9,385 हो गई है। इनमें 2720 मामले सक्रिय हैं, 6610 लोग ठीक हो चुके हैं और 55 लोगों की मौत हुई है।
पुणेः 76 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए
पुणे जिले के चाकन क्षेत्र में एक फर्म के कम से कम 76 श्रमिकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
रक्षा बंधन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल लॉकडाउन नहीं रहेगा
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि रक्षा बंधन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल लॉकडाउन नहीं रहेगा। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर 2 अगस्त यानी रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। इसके तहत 02 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 03 अगस्त, की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घंटे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि हर हफ्ते शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन में छूट दी गई है। हालांकि, सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के मौके पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा।
राजस्थान सरकार ने 37 नए महाविद्यालय इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य के दस स्नातक महाविद्यालयों को उन्नत कर उनमें स्नातकोत्तर स्तर तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पलेरमो ओपन में एक टेनिस खिलाड़ी पॉजिटिव
पलेरमो लेडीज ओपन में एक टेनिस खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई है। खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। आयोजकों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पांच अगस्त से खिलाड़ियों को अभ्यास बहाल करने की अनुमति
तेलंगाना सरकार ने राज्य में पांच अगस्त से खिलाड़ियों को अभ्यास बहाल करने की अनुमति दे दी है, जिससे देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी कोर्ट पर लौट सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खिलाड़ी चार महीने से अधिक समय से कोर्ट से दूर हैं।
केरल में कोरोना से संक्रमित 55 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केरल पुलिस में कोरोना से किसी कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।
कर्नाटकः 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 110 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।
A 110-year-old woman has recovered from #COVID19 and discharged in Chitradurga district of Karnataka, say officials.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
कथित बलात्कार के आरोप में सीआरपीएफ जवान के दो सहयोगी निलंबित
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अपने शिविर के पास एक आदिवासी महिला के साथ कथित बलात्कार के आरोप में सीआरपीएफ जवान के दो सहयोगियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।
2 colleagues of CRPF jawan, who was arrested for allegedly raping a tribal woman near his camp in Chhattisgarh's Sukma district, have been placed under suspension, say officials
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
कर्नाटक: बल्लारी जिले में कोरोना से संक्रमित गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि नवजात लड़का और लड़की और मां स्वस्थ हैं।
Karnataka: Pregnant woman infected with #COVID19 gives birth to twins in Ballari district. The newborn boy and girl and the mother are healthy, say doctors.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
हिमाचल प्रदेश में आज 25 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में आज 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 2,634 हो गई है। इनमें 1103 मामले सक्रिय हैं।
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1457 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 41,726 हो गए हैं। अब तक 101 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5.36 फीसदी है।
रोहिन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया
हिमाचल प्रदेशः हमीरपुर में सेना के जवान रोहिन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि रोहिन जम्मू के राजौरी में पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन में शहीद हुए थे।
Himachal Pradesh: Last rites of Sep Rohin Kumar, who lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Rajouri, Jammu & Kashmir performed at his native village in Hamirpur, today. pic.twitter.com/mdeBoTjDPF
— ANI (@ANI) August 1, 2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2589 नए मामले सामने आए और 48 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 72, 777 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 1629 हो गया है।
बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
हैदराबाद में एक बुजुर्ग दंपति ने कोरोना होने के शक में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।
An elderly couple allegedly committed suicide in Hyderabad, Telangana suspecting that they had contracted #COVID19: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
वियतनाम में कोविड-19 के तीन दर्जन से अधिक नए मामले शनिवार को सामने आए। इसके अलावा देश में संक्रमण के कारण पहली मौत होने के अगले ही दिन दो और मरीजों की मौत हो गई।
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना संक्रमण के 1160 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 43,243 हो गई है। इनमें 11,881 मामले सक्रिय हैं। वहीं, अब तक 29,144 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 694 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 280 नए मामले
गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 280 नए मामले सामने आए, जबकि 227 मरीज ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,193 है, जिनमें 4,438 लोग ठीक हो चुके हैं और 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम रेलवे को 1959 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
कोरोना महामारी के कारण पश्चिम रेलवे को कमाई का कुल नुकसान 1,959 करोड़ रुपये का हुआ है। इनमें 291 करोड़ का नुकसान उपनगरीय अनुभाग से और 1,668 करोड़ रुपये का नुकसान गैर-उपनगरीय भाग से हुआ है।
The total loss of earnings over Western Railway on account of #COVID19, has been approximately Rs. 1,959 crores, which includes Rs. 291 crores for suburban section & Rs. 1,668 crores for non-suburban: Western Railway pic.twitter.com/Qp7qvYbMyb
— ANI (@ANI) August 1, 2020
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 808 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32,614 हो गई है, जिनमें 22,969 लोग ठीक हो चुके हैं और 876 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में 2502 नए मामले
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2502 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 54,508 हो गई है। इनमें 35,473 लोग ठीक हो चुके हैं और 312 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में 1059 नए मामले, 45 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1059 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हो गई। शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 20,749 है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 6395 हो गया है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले, 322 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले सामने आए और 322 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,719 हो गई है। इनमें 2,66,883 लोग ठीक हो चुके हैं और 15,316 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,49,214 है, जिनमें 46,345 मामले पुणे से हैं।
हरियाणा में आज कोरोना के 793 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 6,250 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 428 हो गया है। अब तक 29,080 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में आज कोरोना के 264 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 264 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 7447 हो गए हैं। अब तक 83 की मौत हुई है।
भूमि पूजन से पहले सजी आयोध्या नगरी
आयोध्या नगरी राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले सज गई है। बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Several parts of Ayodhya illuminated, ahead of foundation stone laying ceremony of Ram Temple.
— ANI UP (@ANINewsUP) August 1, 2020
PM Modi will lay the foundation stone of Ram Temple on 5th August. pic.twitter.com/3wwkrLRKtx
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 944 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,063 हो गई है, जिनमें 11,075 लोग ठीक हो चुके हैं और 405 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब सरकार राज्य की छह जेलों को स्पेशल जेल में तब्दील करेगा
पंजाब सरकार राज्य की छह जेलों को स्पेशल जेल में तब्दील करेगा। नए कैदियों के आने के बाद कोरोना के खतरे को देखते हुए इसी जेल में रखा जाएगा। इसके अलावा गुरदासपुर और मलेरकोटला जेल को लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में बदला गया। संक्रमित कैदियों का होगा इलाज।