फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BPAL dose will reduce the treatment of Tuberculosis for six months

Tuberculosis: टीबी का इलाज छह माह तक कम करेगी बीपीएएल खुराक, रोज 14 अलग-अलग दवाएं लेने से मिलेगी मुक्ति

Thu, 01 Sep 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Sep 2022 06:34 AM IST
सार

द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया कि नई दवा 18 से 24 महीने की उपचार अवधि को लगभग छह महीने तक कम कर सकता है। इसके अलावा, पुराने ऑल ओरल ड्रग रेजिमेन में एक मरीज को रोजाना लगभग 14 अलग-अलग टीबी रोधी दवाएं लेनी पड़ती थीं, लेकिन अब यह संख्या तीन तक सीमित रहेगी।

विज्ञापन
BPAL dose will reduce the treatment of Tuberculosis for six months
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

टीबी (क्षय रोग) के इलाज की अवधि अब छह माह तक कम हो सकती है। शोधकर्ताओं ने प्रीटोमेनिड सहित तीन दवा पर चिकित्सीय अध्ययन किया है, जिसमें दवा का असर 90 फीसदी से भी अधिक मिला है। प्रीटोमेनिड, बेडाक्विलाइन और लाइनजोलिड दवा के साथ दिया जा सकता है। इस मिश्रण को बीपीएएल नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया कि नई दवा 18 से 24 महीने की उपचार अवधि को लगभग छह महीने तक कम कर सकता है। इसके अलावा, पुराने ऑल ओरल ड्रग रेजिमेन में एक मरीज को रोजाना लगभग 14 अलग-अलग टीबी रोधी दवाएं लेनी पड़ती थीं, लेकिन अब यह संख्या तीन तक सीमित रहेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टीबी नियंत्रण शाखा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दवा के सफल परिणामों के बारे में जानकारी है, लेकिन भारत में इसे अनुमति देने से पहले स्वदेशी अध्ययन की शर्त पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed