फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boys from this small town preparing 350 KG Samosa

कस्बे का नाम रोशन करने के लिए लड़के बना रहे हैं 350 किलो का समोसा

Mon, 04 Jul 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिसवा बाजार(महराजगंज)
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिसवा बाजार(महराजगंज) Updated Mon, 04 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
 Boys from this small town preparing 350 KG Samosa
इंग्लैंड में तैयार किया गया अब तक का सबसे वजनी समोसा - फोटो : blog.sagmart.com

समोसे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, जीभ चटकारे मारने लगती है। समोसा है ही इतना लजीज के इसको खाए बिना कोई रह ही नहीं सकता, लेकिन जरा सोचिए जब समोसा 350 किलोग्राम वजनी हो तो कैसा लगेगा? बस, थोड़ा इंतजार और कीजिए, देश के लड़कों की एक टीम दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले कटहरी के युवाओं से प्रेरित होकर गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में सिसवा का नाम दर्ज कराने के लिए सिसवा के युवाओं ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


यूपी के महाराजगंज में युवकों की टीम 12 जुलाई को नगर के श्री आदि शक्ति भुअरी माता मंदिर के पास 350 किलोग्राम का दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समोसे बनाने में कितना खर्चा करना पड़ेगा?

 Boys from this small town preparing 350 KG Samosa
कोठीभार क्षेत्र के गोपाल नगर मुहल्ला निवासी रितेश सोनी और उनकी दस सदस्यीय टीम पिछले एक सप्ताह से समोसा बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

रितेश ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में अब तक 110 किलोग्राम का समोसा दर्ज है। यह इंग्लैंड के व्यक्ति के नाम दर्ज है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने और जनपद का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से 350 किलोग्राम का समोसा बनाने की तैयारी चल रही है। 

इसमें लगभग पचास हजार रुपये की लागत आने की संभावना है। समोसा बनाने में हेवती निवासी गोपाल, चनकौली निवासी रामानंद और कस्बा निवासी नवीन तिवारी, राजेश वर्मा, नवीन मद्धेशिया, कन्हैया और कुंदन राय मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed