{"_id":"62aa44d88c97ca01c0474f36","slug":"boy-stabbed-to-death-his-friend-in-nagpur-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नागपुर में अवैध शराब बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या, मृतक और नाबालिग आरोपी दोनों में थी गहरी दोस्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नागपुर में अवैध शराब बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या, मृतक और नाबालिग आरोपी दोनों में थी गहरी दोस्ती
Thu, 16 Jun 2022 02:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:18 AM IST
सार
घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई। मृतक की पहचान चेतन मोहरले के रूप में हुई है जो अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़के की उम्र 22 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़का अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई। मृतक की पहचान चेतन मोहरले के रूप में हुई है जो नीलदोह क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरोपी और मृतक अच्छे दोस्त थे। चेतन अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। वह पहले से ही महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत कई मामलों में आरोपी था। वहीं कई बदमाश शराब पीने के लिए उसके ठिकाने पर आते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी वहां शराब का सेवन करता था, लेकिन हाल ही में किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था। तब से लड़के ने चेतन के शराब के अड्डे पर जाना बंद कर दिया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे नाबालिग अपने दोस्तों के साथ बैठा था जब चेतन मौके पर पहुंचा। चेतन ने नाबालिग पर उसे मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर झगड़े के बाद, चेतन वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से लड़के से भिड़ गया।
इसके बाद गुस्से में आकर नाबालिग ने चेतन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।