फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boy commits suicide in Kolhapur over result, later he passed in all subjects

परीक्षा परिणाम के डर से खुदकुशी करने वाला छात्र सभी विषयों में पास निकला

Mon, 10 Jun 2019 03:22 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 10 Jun 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Boy commits suicide in Kolhapur over result, later he passed in all subjects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के ने एसएससी परिणाम के घोषित होने से दो दिन पहले डर के कारण आत्महत्या कर ली थी। अब परीक्षा के नतीजों में पता चला है कि वह सभी विषयों में 42 फीसदी अंक के साथ पास है। 


loader

जानकारी के मुताबिक प्रणव जराग अंग्रेजी और गणित के पेपर को लेकर चिंतित था। लेकिन जब शनिवार शाम नतीजे आए तो पता चला कि वो इन दोनों विषयों में पास है। उसे अंग्रेजी में 37 नंबर मिले थे। प्रणव के कजिन विक्रम टेपे का कहना है, "अगर वो अपना परिणाम देख पाता तो ये सबकुछ ना होता।"

प्रवण के परिवार के एक सदस्य का कहना है कि घटना के समय परीक्षा परिणाम के घोषित होने को लेकर कोई खबर नहीं आई थी। लेकिन अब प्रणव की मौत हो चुकी है और नतीजे देखने का कोई फायदा नहीं है। प्रणव के एक रिश्तेदार का कहना है कि उसका दोस्त ही उसकी मार्कशीट डाउनलोड करके लाया था। उन्होंने बताया, "प्रणव का परिवार इस खबर को सुनकर मानो टूट सा गया। उन्होंने परिणाम नहीं देखा था।"

प्रणव को लेकर उसके पिता सुनील का कहना है कि पहले वो अपने दोस्तों से मिलने गया और फिर आकर सो गया। इसके बाद शाम के करीब सात बजे वो अपने कमरे के सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। उसके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उन्होंने कहा, "हमने उसपर कोई दबाव नहीं डाला। मैं चाहता था कि वो हमारे केबल के कारोबार से ही जुड़ जाए।"

आरके नगर सोसाइटी का रहने वाला प्रणव डीबीआरके मराठी-मीडियम हाई स्कूल में पढ़ता था। अब परिवार ने उसकी आंखें छत्रपति प्रमिलाताई राजे अस्पताल (सीपीआर) में दान करने का फैसला लिया है।

प्रणव के पिता ने आगे कहा, "प्रणव के अंकल ने उसे शाम को कई बार फोन किया, उसके कमरे का दरवाजा भी कई बार खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद हमने कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि वह सीलिंग फैन से लटका हुआ था। हमने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। मेरा बेटा निरंतर पढ़ाई करता था, ट्यूशन जाता था और उसके काफी सारे दोस्त थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed