फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   both spouses of Om Puri made chautha

ओम पुरी की मौत को पुलिस ने नहीं दी क्लीन चिट, दर्ज की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट

Tue, 10 Jan 2017 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई  Updated Tue, 10 Jan 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
both spouses of Om Puri made chautha
ओम पुरी की मौत के बाद भी उनकी निजी जिंदगी की सुर्खियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। बहुत से लोग असमय हुई उनकी मृत्यु के लिए दो पूर्व पत्नियों के साथ उनके रिश्तों से पैदा हुए तनाव को जिम्मेदार मान रहे हैं। ऐसे में सोमवार को यह बात चर्चा का विषय बनी रही कि नंदिता पुरी और सीमा कपूर, दोनों ने ओम पुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए चौथे का आयोजन किया। उपनगर अंधेरी में मात्र तीन किलोमीटर के दायरे में उन्होंने चौथा रखा और समय भी लगभग एक था।
विज्ञापन


सीमा ने यह रस्म जहां डीएन नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चार से पांच बजे रखी, वहीं नंदिता ने यह रस्म जुहू स्थित एस्कॉन मंदिर में साढ़े चार से साढ़े पांच बजे आयोजित की। फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां इनमें पहुंचीं। नंदिता की प्रार्थना सभा में जहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक, प्रेम चोपड़ा, पंकज कपूर, सुप्रिया, जावेद जाफरी, टॉम ऑल्टर, शबाना आजमी आए थे।
विज्ञापन


वहीं सीमा द्वारा आयोजित सभा में गोविंद निहलानी, जैकी श्रॉफ, मीता वशिष्ठ, अनूप जलोटा, जसपिंदर नरूला, यशपाल शर्मा, पवन मल्होत्रा, अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, ग्रूशा कपूर, सुनील पाल, कुलभूषण खरबंदा और करन बोहरा पहुंचे। एक बार फिर सीमा और नंदिता के साथ ओम के रिश्तों पर चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे का सामना पसंद नहीं करतीं। शुक्रवार को भी ओम पुरी के अंतिम संस्कार से पूर्व तब तनाव पैदा हो गया था जब सीमा उनके दर्शन करना चाहती थीं लेकिन नंदिता वहीं मौजूद थीं। तब शबाना आजमी ने परिस्थिति को संभाला फिर सीमा कपूर ओम पुरी के अंतिम दर्शन कर सकीं थीं।


 

मुंबई पुलिस ओम पुरी की मौत को क्लीन चिट नहीं दी

both spouses of Om Puri made chautha
सीमा-ओम-नंदिता का त्रिकोण था ऐसा
-  अन्नु कपूर की बहन सीमा से 11 साल के परिचय के बाद 1990 में ओम का विवाह हुआ। शादी कुछ महीने चली।
-  1993 में ओम की मुलाकात पत्रकार नंदिता पुरी से हुई। दोनों ने शादी की। पुत्र हुआ, ईशान।
-  2009 में नंदिता ने ओम पुरी की विवादास्पद जीवनी लिखी। रिश्तों की खटपट सामने आई। अलगाव हुआ।
-  ओम फिर सीमा के करीब आए। जून 2011 में नंदिता ने ओम को सीमा के घर में पाया और अपशब्द कहे।
-  नंदिता-सीमा ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट लिखाई। नंदिता ने ओम पर शारीरिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया।
-  2013 में ओम ने कहा कि वह सीमा के साथ रहना चाहते हैं। मगर नंदिता से कानूनी ढंग से अलग होने के बाद।

मि. कबाड़ी : सीमा की फिल्म में ओम
नंदिता से अलगाव के बाद ओम पुरी सीमा कपूर के नजदीक होते गए। इसी का परिणाम है कि निर्देशक के रूप में सीमा की पहली फिल्म मि. कबाड़ी में वह नजर आएंगे। फिल्म निर्माण अनूप जलोटा ने किया है। शूटिंग लखनऊ-मुंबई में हुई। फिल्म 2017 में ही रिलीज होगी। इसमें नंदिता के भाई अन्नू कपूर और सारिका भी हैं।

नंदिता ने क्यों सील कराए ओम के खाते?
मुंबई पुलिस ओम पुरी की मौत को क्लीन चिट नहीं दी है। वह इसे प्राकृतिक नहीं मान रही। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। पुलिस ने ओम के ड्राइवर, घरेलू नौकर और आने वाली फिल्म  के प्रोड्यूसर से पूछताछ की है।

इस खबर के बाद कि पत्नी नंदिता पुरी दूसरे ही दिन इस अभिनेता के बैंक खाते सील करा दिए और उनके पांच फ्लैट तथा एक दफ्तर पर अपने ताले लगवा दिए, पुलिस नंदिता से सवाल-जवाब की तैयारी में है। नंदिता ने पुलिस से कहा था कि वह चौथा होने के बाद आएंगी। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि जब अदालत ने बेटे ईशान से किसी भी समय ओम को मिलने की इजाजत दी हुई थी तो उन्हें क्यों नहीं मिलने दिया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed