फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boosting economic security set to be focus of Japanese PM Takaichi's India visit

Sanae Takaichi India Visit: आज से भारत दौरे पर जापान की PM सनाए तकाइची, कल प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
सार

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची आज से तीन दिन के भारत दौरे पर आएंगी। 2 जुलाई को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता होगी। दोनों देश आर्थिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज और दवा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कई समझौतों और आर्थिक सुरक्षा व एआई सहयोग पर संयुक्त घोषणाओं की भी संभावना है।

विज्ञापन
Boosting economic security set to be focus of Japanese PM Takaichi's India visit
जापान की पीएम सनाए तकाइची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को अधिक सुरक्षित बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है। 2 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री तकाइची के बीच शिखर वार्ता होगी। इसके अलावा जापानी प्रधानमंत्री भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच (ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम) में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Monsoon session: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना
विज्ञापन


आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की वार्ता के बाद आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर एक संयुक्त घोषणा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। इसके अलावा भारत और जापान के बीच करीब 10 महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और दवाओं पर होगी चर्चा
इस बैठक में दोनों देश सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के अलावा महत्वपूर्ण खनिज और फार्मास्यूटिकल्स (दवा उद्योग) में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों को भविष्य की आर्थिक और तकनीकी सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


लगातार मजबूत हो रहे हैं भारत-जापान संबंध
पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के रिश्तों में लगातार मजबूती आई है। वर्ष 2014 में दोनों देशों के संबंधों को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। दोनों देश वर्ष 2027 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे करेंगे। इस अवसर से पहले दोनों देश व्यापार, निवेश, आर्थिक सुरक्षा, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या मुश्किल में फंसेंगे सीएम विजय?: DMK का आरोप- तमिलनाडु की कैबिनेट बैठकों में शामिल हुए CM के करीबी लोग

70 से अधिक संवाद तंत्र हैं सक्रिय
भारत और जापान के बीच फिलहाल 70 से अधिक द्विपक्षीय संवाद तंत्र सक्रिय हैं, जिनके जरिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित बातचीत और सहयोग को आगे बढ़ाया जाता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में टोक्यो का दौरा किया था, जहां दोनों देशों के बीच 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। यह वार्षिक बैठक भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed