फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Booster dose for Congress, stay on Rahul Gandhi sentence will shock BJP

Rahul Gandhi: कांग्रेस को मिली बूस्टर डोज, राहुल गांधी की सजा पर रोक से भाजपा को झटका, आक्रामक होगा विपक्ष

Fri, 04 Aug 2023 05:08 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Rahul Gandhi: दरअसल, यदि राहुल को हुई दो साल की सजा लागू हो जाती तो उनके छह साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लग जाती। इससे वे 2024 के साथ-साथ 2029 के लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा न ले पाते। इससे कांग्रेस की संभावनाओं को गहरा झटका लग सकता था...
loader
Booster dose for Congress, stay on Rahul Gandhi sentence will shock BJP
Rahul Gandhi: Congress - फोटो : Agency

विस्तार

मोदी उपनाम को गलत तरीके से उपयोग करने के आरोप में राहुल गांधी को हुई सजा पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इससे उनकी संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता भी खुल गया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और सत्य की जीत बताया है। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने से कांग्रेस को सरकार पर हमलावर होने का अवसर मिला है, जो पहले ही मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को हर तरफ से घेरे हुए थी। सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल, यदि राहुल को हुई दो साल की सजा लागू हो जाती तो उनके छह साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लग जाती। इससे वे 2024 के साथ-साथ 2029 के लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा न ले पाते। इससे कांग्रेस की संभावनाओं को गहरा झटका लग सकता था। कांग्रेस के साथ यह इंडिया गठबंधन को भी नुकसान पहुंचाता, जो कांग्रेस और राहुल गांधी के इर्दगिर्द पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने की तैयारी कर रहा है। राहुल गांधी के जेल जाने से विपक्ष का हमलावर रुख भी कमजोर पड़ सकता था। इस संदर्भ में राहुल गांधी की सजा पर रोक कांग्रेस के साथ साथ पूरे विपक्ष के लिए बूस्टर डोज की तरह काम करेगा।



इसके पहले भी कई कारणों से भाजपा बैकफुट पर थी। मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इसी बीच भाजपा शासित हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा ने भी भाजपा को बैकफुट पर ला दिया था। इसी बीच आये सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय ने विपक्ष के हाथों एक और मुद्दा पकड़ा दिया है। इससे सोमवार से संसद में विपक्ष ज्यादा आक्रामक तरीके से सरकार पर हमला करेगा।

मजबूत हुआ लोकतंत्र

कांग्रेस नेता प्रियंका श्रीनेत ने कहा है कि राहुल गांधी की सजा पर रोक यह सिद्ध करता है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने ऐसी कोई भी बात नहीं की थी, जिसे गलत कहा जा सके। उन्होंने केंद्र पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और इससे आम आदमी की आवाज को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed