फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bookies in Satta Bazaar see hung House in UP; BJP and SP in neck & neck race

सट्टा बाजार के अनुसार यूपी में न ही गठबंधन और ना ही बीजेपी को मिलेगा बहुमत

Thu, 09 Feb 2017 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
 Bookies in Satta Bazaar see hung House in UP; BJP and SP in neck & neck race
उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश में होने वाले प्रथम चरण की वोटिंग से दो दिन पहले सट्टा बाजार भी गर्म हो गया है। सट्टेबाज इस बार त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसमें बीजेपी और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन में काफी नजदीकी मुकाबला दिख रहा है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा करने के बाद राज्य चुनाव घरेलू शेयर बाजार के लिए बड़ी जोखिम घटना है।


इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, बाजार को नजदीक से देखने वालों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का रिजल्ट निकट भविष्य के लिए बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है। अनौपचारिक डेटा के मुताबिक, बीजेपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन नजदीकी रेस में हैं और मायावती तीसरे नंबर के लिए सबसे नजदीक हैं।
विज्ञापन


अनौपचारिक रिपोर्ट्क के मुताबिक, बीजेपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन 403 विधानसभा सीटों के चुनाव में 130-130 सीटें जीत रही हैं। इसमें एक रुपए पर 30 पैसा का दांव लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हैं 138 मिलियन वोटर्स

 Bookies in Satta Bazaar see hung House in UP; BJP and SP in neck & neck race
उत्तर प्रदेश चुनाव
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां 138 मिलियन वोटर्स हैं। राज्यसभा में बीजेपी अल्पमत में है और उसका कहना है कि इस वजह से ही वह कई नीतियों को बनाने में खुद को कमजोर महससूस करती है।

पिछले दो साल में राज्यों के चुनाव में बीजेपी को ठीक सफलता नहीं मिली है और उसे बिहारी और दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है। त्रिशंकु विधानसभा की उम्मदी से नई सत्ता समीकरण बनते दिख रहे हैं। 

हालांकि बीजेपी और कांग्रेस-समाजवादी गठबंधन दोनों ही पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे हैं। अखिलेश का तो कहना है कि उनका गठबंधन प्रदेश में तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed