{"_id":"5c21024cbdec22572a20e1ad","slug":"bombay-stock-exchange-released-of-2019-holidays-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में कितने दिन रहेगी मार्केट की छुट्टी, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने जारी की लिस्ट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
2019 में कितने दिन रहेगी मार्केट की छुट्टी, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने जारी की लिस्ट
Mon, 24 Dec 2018 09:29 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में कितने दिन मार्केट की छुट्टी रहेगी इसके लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने लिस्ट जारी कर दी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इस लिस्ट में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट की लिस्ट है। 2019 में शेयर बाजार की 15 छुट्टियां हैं। इस दिन आप ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। दूसरी तरफ साल में पांच बार एक साथ 3 छुट्टियां मिलेंगी। 2019 में सोमवार और शुक्रवार को कई छुट्टियां हैं।
विज्ञापन
इन छुट्टियों के हिसाब से आप छुट्टियों की योजना भी बना सकते हैं। 4 मार्च 2019 सोमवार को शेयर बाजार शिवरात्रि के कारण बंद रहेगा। 12 अगस्त सोमवार के दिन बकरीद के कारण शेयर बाजार बंद होगा। 2 सितंबर 2019 सोमवार के दिन गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी। गणेश चतुर्थी की तैयारी के लिए आप को 3 दिन मिल जाएंगे। दिवाली पर 26, 27 और 28 अक्टूबर की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
ये हैं छुट्टी वाले दिन
तारीख दिन छुट्टी
4 मार्च सोमवार महाशिवरात्रि
21 मार्च गुरुवार होली
17 अप्रैल बुधवार महावीर जयंती
19 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
1 मई बुधवार महाराष्ट्र डे
5 जून बुधवार रमजान ईद
12 अगस्त सोमवार बकरीद
15 अगस्त गुरुवार स्वतंत्रता दिवस
2 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
10 सितंबर मंगलवार मुहर्रम
2 अक्टूबर बुधवार गांधी जयंती
8 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
28 अक्टूबर सोमवार दिवाली बलिप्रतिपदा
12 नवंबर मंगलवार गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर 25 दिसंबर क्रिसमस