फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court takes suo motu cognisance of oxygen leak incident at a Nashik hospital

महाराष्ट्र : ऑक्सीजन रिसाव की घटना पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 24 लोगों की हुई थी मौत

Thu, 22 Apr 2021 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Apr 2021 07:05 PM IST
सार

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की घटना के बारे में संज्ञान लिया
  • ऑक्सीजन रिसाव की इस घटना में 24  कोरोना मरीजों  की दर्दनाक मौत हो गई थी

विज्ञापन
Bombay High Court takes suo motu cognisance of oxygen leak incident at a Nashik hospital
बॉम्बे हाईकोर्ट

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की घटना के बारे में संज्ञान लिया है और महाराष्ट्र सरकार से 4 मई तक रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इस घटना में 24  कोरोना मरीजों  की दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन


लापरवाही से मौत का मामला दर्ज
वहीं नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने कहा कि पुलिस ने शहर के भद्रकाली थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को तड़के एक प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अस्पताल के अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर कहा कि 13 किलोलीटर भंडारण क्षमता वाले ऑक्सीजन टैंक का संचालन 31 मार्च को शुरू हुआ था घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि रिसाव के बाद मौके पर सफेद धुआं छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वड़ोदरा की कंपनी का है टैंक
पुलिस को यह भी पता चला है कि यह ऑक्सीजन टैंक (वडोदरा स्थित) आइनोक्सवा कंपनी का था और उसने इसे 10 साल के लिए ताइयो निप्पॉन सैन्सो कॉरपोरेशन (विभिन्न उद्योगों को ऑक्सीजन व नाइट्रोजन जैसी औद्योगिक गैसों की आपूर्ति करने वाली एक जापानी कंपनी) से किराए पर लिया था।


टैंकर से ऑक्सीजन भरते वक्त रिसाव हुआ था
उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल परिसर में लगाए गए सफेद रंग के टैंक से पाइपलाइन के जरिये 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक रिसाव तब हुआ जब एक टैंकर के जरिये टैंक में ऑक्सीजन भरी जा रही थी।रिसाव करीब 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ। अधिकारी ने कहा कि इस रिसाव को दोपहर बाद पौने दो बजे से दो बजे के बीच किसी तरह रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed