{"_id":"575e92064f1c1b283e11c0ba","slug":"bombay-high-court-ordered-to-censor-board-to-release-new-certificate-for-udta-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उड़ता पंजाब' को मिलेगा नया सर्टिफिकेट, सिर्फ एक कट के साथ जल्द होगी रिलीज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'उड़ता पंजाब' को मिलेगा नया सर्टिफिकेट, सिर्फ एक कट के साथ जल्द होगी रिलीज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jun 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ता पंजाब फिल्म की रिलीजिंग पर छाए संकट के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं। मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिए कि हैं कि वो दो दिन के अंदर फिल्म को केवल एक कट के बाद नए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे। वहीं कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की सेंसर बोर्ड की मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकले फिल्म प्रोड्यूशर के वकील ने कहा कि फिल्म निर्धारित तिथि पर 17 जून को ही रिलीज होगी। फिलहाल कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने की सेंसर बोर्ड की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए लगभग सभी कट्स को नामंजूर कर दिया और मात्र एक कट के साथ फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को दो दिन के अंदर नया सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले विवादास्पद फिल्म उड़ता पंजाब को रिलीज को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी थी। बोर्ड की ओर से 13 कट और ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म को मंजूरी दी गई थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना था कि पंजाब में ड्रग्स के आधार पर बनी फिल्म को वयस्क दर्शकों तक सीमित रखा गया है। उन्होंने कहा कि 9 सदस्यों वाले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 13 कट के साथ सर्वसम्मति से इसको दिखाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन