{"_id":"5f471ba4ee82f02345530463","slug":"bombay-high-court-imposes-fine-of-25-thousand-on-woman-for-filing-false-complaint-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की झूठी शिकायत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला पर लगाया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म की झूठी शिकायत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
Thu, 27 Aug 2020 08:04 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
बॉम्बे हाइकोर्ट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महिला द्वारा उसके प्रेमी पर दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के खिलाफ 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। क्योंकि महिला ने मामले में शिकायत दर्ज करवाने के बाद मामले में कार्रवाई नहीं करने को कहा था।
विज्ञापन
जस्टिस आरडी धानुका और वीजी बिष्ट की पीठ ने महिला को चार सप्ताह के भीतर महाराष्ट्र पुलिस कल्याण कोष में 25 हजार रुपये जमा कराने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि यदि जुर्माना नहीं दिया गया तो उसके प्रेमी के खिलाफ की गई एफआईआर रद्द नहीं होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महिला ने 16 मार्च को पालघर जिले के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में अपने प्रेमी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन